Hindi Newsगैलरीमनोरंजनफिल्म के लिए मुंडवा लिया था सिर, नहीं चला एक्टिंग में करियर; जानें अब कहां हैं ‘डरना मना है’ एक्ट्रेस अंतरा

फिल्म के लिए मुंडवा लिया था सिर, नहीं चला एक्टिंग में करियर; जानें अब कहां हैं ‘डरना मना है’ एक्ट्रेस अंतरा

फिल्म डरना मना है और गायब जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं अंतरा माली ने अपने करियर में ज्यादातर फ्लॉप फिल्में ही दी हैं।

Sushmeeta SemwalTue, 17 Sep 2024 06:13 PM
1/8

अंतरा माली

कई ऐसी बॉलीवुड एक्ट्रेसेस हैं जिन्होंने शादी के बाद फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दी हैं और उनमें से एक हैं अंतरा माली। अंतरा को राम गोपाल वर्मा की खोज कहा जाता है। इतना ही नहीं राम गोपाल के साथ उनका नाम भी जोड़ा गया था। हालांकि एक्ट्रेस ने इसे साफ गलत कहा था।

2/8

अंतरा

अंतरा वैसे पॉपुलर फोटोग्राफर जगदीश माली की बेटी हैं। उन्होंने फिल्म ढूंढते रह जाओगे से अपने करियर की शुरुआत की थी जो फ्लॉप साबित हुई थी। इसके बाद अंतरा ने राम गोपाल वर्मा की प्रेम कथा फिल्म में काम किया था। इसके बाद दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया।

3/8

अंतरा

अंतरा फिल्म मिस्त, रोड़, कंपनी और डरना मना है, खिलाड़ी 420, नाच, मिस्टर या मिस फिल्म में काम किया है। हालांकि उनकी कई फिल्में फ्लॉप रही हैं। अंतरा की फिल्में भले ही फ्लॉप होती थीं, लेकिन उनकी परफॉर्मेंस को काफी पसंद किया जाता था।

4/8

अंतरा

अंतरा ने साल 2005 के बाद फिल्में छोड़ दी थी। इस फिल्म में काम करने के अलावा अंतरा ने इसे डायरेक्ट भी किया था और राइटर भी वही थीं।

5/8

अंतरा

अंतरा फिर वह साल 2010 में वन्स अगेन फिल्म के साथ वापस आईं। लेकिन यह फिल्म भी चली नहीं। इस फिल्म के लिए तो अंतरा ने सिर तक मुंडवा लिया था। इसके बाद अंतरा ने परिवार पर फोकस करने के लिए एक्टिंग छोड़ दी थी।

6/8

अंतरा

अंतरा, माधुरी दीक्षित की बड़ी फैन थीं और अपनी फेवरेट एक्ट्रेस को ट्रिब्यूट देने के लिए उन्होंने मैं माधुरी दीक्षित बनना चाहती हूं फिल्म भी की थी।

7/8

अंतरा

अंतरा ने जीक्यू मैगजीन के एडिटर छे कुर्रेन से शादी की। अंतरा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें लगा था कि वह कभी शादी नहीं करेंगी। अचानक शादी को लेकर अंतरा ने कहा था कि सब कुछ जल्दी में हुआ। हमारी शादी मेरे घर में हुई थी।

8/8

अंतरा

अंतरा अब रीडिंग और राइटिंग में बिजी हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह फिल्मों में वापस नहीं आना चाहती हैं। फिल्में छोड़ने को लेकर अंतरा ने कहा था कि जो मैं उस समय करना चाहती थी वो वैसा हुआ नहीं। मैं अपने काम से संतुष्ट नहीं थी।