Akshaye Khanna Top 10 Highest Earning Movies Not Border Or Drishyam 2 But Chhaava Is On Number 1 ये हैं अक्षय खन्ना की 11 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में, बॉर्डर या दृश्यम नहीं इस मूवी ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड
Hindi Newsगैलरीमनोरंजनये हैं अक्षय खन्ना की 11 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में, बॉर्डर या दृश्यम नहीं इस मूवी ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड

ये हैं अक्षय खन्ना की 11 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में, बॉर्डर या दृश्यम नहीं इस मूवी ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड

  • अक्षय ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। हाल ही में अक्षय की 'छावा' रिलीज हुई है, जिसमें एक्टर की एक्टिंग की हर कोई तारीफ कर रहा है। आज हम आपको अक्षय खन्ना की 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं।

Priti KushwahaMon, 31 March 2025 08:08 PM
1/12

बॉलीवुड एक्टर अक्षय खन्ना

बॉलीवुड एक्टर अक्षय खन्ना इंडस्ट्री के उन स्टार्स में से हैं, जो फिल्मों में अपने रोल के लिए एक्सपेरिमेंट करने से पीछे नहीं हटते हैं। अक्षय ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। हाल ही में अक्षय की 'छावा' रिलीज हुई है, जिसमें  एक्टर की एक्टिंग की हर कोई तारीफ कर रहा है। आज हम आपको अक्षय खन्ना की 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं।

2/12

दिल चाहता है

दिल चाहता है अक्षय के करियर की शानदार फिल्मों में से एक है। इसमें उनके अलावा सैफ अली खान और आमिर खान लीड रोल में थे। इस फिल्म ने भारत में 20.02 करोड़ की कमाई की थी।

3/12

ताल

साल 1999 में रिलीज हुई ताल में अक्षय खन्ना के साथ अनिल कपूर और ऐश्वर्या  राय बच्चन लीड रोल में थीं। इस फिल्म ने भारत में 21.50 करोड़ की कमाई की थी।

4/12

द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर

द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर साल 2019 में आई थी। इसमें अक्षय के साथ अनुपम खेर लीड रोल में थे। इस फिल्म ने भारत में 22.65 करोड़ की कमाई की थी।

5/12

नो प्रॉब्लम

नो प्रॉब्लम मूवी साल 2010 में रिलीज हुई थी। इस मूवी में अक्षय के साथ अनिल कपूर, सुनील शेट्टी, संजय दत्त, सुष्मिता सेन जैसे स्टार्स थे। इस फिल्म ने भारत में 28.00 करोड़ की कमाई की थी।

6/12

इत्तेफाक

इत्तेफाक फिल्म साल 2017 में रिलीज हुई थी। इसमें अक्षय के अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा और  सोनाक्षी सिन्हा लीड रोल में हैं। इस फिल्म ने भारत में 30.21 करोड़ की कमाई की थी।

7/12

मॉम

मॉम में बॉलीवुड की दिवंगत एक्ट्रेस  श्रीदेवी लीड रोल में थीं। मूवी में अक्षय खन्ना ने एक पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया है। इस फिल्म ने भारत में  37.28  करोड़ की कमाई की थी।

8/12

बॉर्डर

बॉर्डर मूवी में अक्षय खन्ना के अलावा सनी देओल, जैकी श्रॉफ, सुनील दत्त जैसे स्टार्स थे। इस फिल्म ने भारत में 39.46 करोड़ की कमाई की थी।

9/12

तीस मार खान

साल 2010 में रिलीज हुई तीस मार खान में अक्षय खन्ना के साथ अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ लीड रोल में थीं। इस फिल्म ने भारत में 60.91 करोड़ की कमाई की थी।

10/12

रेस

ये फिल्म साल 2008 में रिलीज हुई थी। रेस में अक्षय के अलावा अनिल कपूर,सैफ अली खान, बिपाशा बसु लीड रोल में थीं। इस फिल्म ने भारत में 60.83 करोड़ की कमाई की थी।

11/12

दृश्यम 2

अक्षय खन्ना के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में अब तक 'दृश्यम 2' का नाम शामिल था। इस सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म में अजय देवगन, तब्बू, श्रिया सरन लीड रोल में थे। इस फिल्म ने भारत में 240.54 करोड़ की कमाई की थी।

12/12

छावा

निर्देशक लक्ष्मण उतेकर की फिल्म 'छावा'  में अक्षय खन्ना ने मुगल सम्राट औरंगजेब का किरदार  निभाया है। इस मूवी में उनके अलावा विकी कौशल, रश्मिका मंदाना, आशुतोष  राणा जैसे कलाकार हैं। ये फिल्म 14 फरवरी, 2025 को रिलीज हुई है। इस मूवी ने अभी तक बॉक्स ऑफिस पर 593.45 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। उम्मीद है कि ये फिल्म और बेहतर कमाई करेगी।