Hindi Newsगैलरीमनोरंजनसिंघम अगेन से लेकर रेड तक, अजय देवगन की इन अपकमिंग फिल्मों का है फैंस को बेसब्री से इंतजार

सिंघम अगेन से लेकर रेड तक, अजय देवगन की इन अपकमिंग फिल्मों का है फैंस को बेसब्री से इंतजार

Ajay Devgn Upcoming Movies: अजय देवगन ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्म दी है। लास्ट अजय फिल्म औरों में कहां दम था में नजर आए थे जो इसी साल रिलीज हुई है।

Sushmeeta SemwalFri, 13 Sep 2024 06:30 PM
1/8

अजय देवगन

अजय देवगन के पास कई फिल्में हैं जो रिलीज के लिए तैयार हैं। कई ऐसी फिल्में हैं जो उनकी सुपरहिट फिल्मों के दूसरे पार्ट हैं जैसे सिंघम अगेन, रेड़ 2, सन ऑफ सरदार 2. चलिए बताते हैं आपको अजय की उन फिल्मों के बारे में जो 2024 और 2025 में रिलीज होगी।

2/8

शैतान 2

साल 2023 में रिलीज हुई शैतान को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि अजय जल्द ही शैतान 2 की अनाउंसमेंट करने वाले हैं। कहा जा रहा है कि ज्यादा चांस यही हैं कि फिल्म की स्टार कास्ट पहले पार्ट वाली ही हो।

3/8

रेड

साल 2018 में रिलीज हुई रेड उस साल की सुपरहिट फिल्म थी। आज भी इस फिल्म को काफी पसंद किया जाता है। पहले कहा जा रहा था कि फिल्म इसी साल नवंबर में रिलीज होगी। लेकिन फिर खबर आई कि रेड 2 अब 21 फरवरी 2025 को रिलीज होगी।

4/8

सिंघम अगेन

अजय देवगन अब सिंघम अगेन 3 लेकर आ रहे हैं। इस बार फिल्म में अजय के अलावा काफी स्टार्स हैं जैसे करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर। फिल्म इसी साल 1 नवंबर को रिलीज होगी।

5/8

सन ऑफ सरदार 2

साल 2012 में रिलीज हुई सन ऑफ सरदार हिट फिल्म थी। फिल्म में अजय देवगन का किरदार काफी पसंद आया था दर्शकों को। अब इस फिल्म का दूसरा पार्ट आ रहा है। अजय ने अगस्त में ही इसकी शूटिंग शुरू कर दी थी। हालांकि इसकी डेट को लेकर अभी अपडेट नहीं आया है।

6/8

दे दे प्यार दे 2

साल 2019 में रिलीज हुई अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म दे दे प्यार दे का दूसरा पार्ट आ रहा है दे दे प्यार दे 2 और कुछ दिनों पहले ही खबर आई थी कि सितंबर में इस फिल्म की शूटिंग करेंगे। फिल्म अगले साल रिलीज हो सकती है।

7/8

शराबी

फिल्म केदारनाथ के डायरेक्टर अभिषेक कपूर ने कुछ दिनों पहले फिल्म शराबी की अनाउंसमेंट की। इस फिल्म की खास बात यह है कि इसमें रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी भी नजर आएंगी। फिल्म अगले साल रिलीज होगी।

8/8

गोलमाल 5

रोहित शेट्टी की गोलमाल फ्रेंचाइजी का 5वां पार्ट भी आने वाला है। काफी समय से इस फिल्म का इंतजार हो रहा है। रोहित फिलहाल सिंघम अगेन में बिजी हैं और जल्द वह इसकी अनाउंसमेंट करेंगे।