Srikanth Bolla Educational Qualification know his inspirational journey from MIT to shark tank India Judge Srikanth Bolla: कितने पढ़े-लिखे हैं शार्क टैक इंडिया के नए जज श्रीकांत बोल्ला? MIT से की है पढ़ाई
Hindi NewsगैलरीकरियरSrikanth Bolla: कितने पढ़े-लिखे हैं शार्क टैक इंडिया के नए जज श्रीकांत बोल्ला? MIT से की है पढ़ाई

Srikanth Bolla: कितने पढ़े-लिखे हैं शार्क टैक इंडिया के नए जज श्रीकांत बोल्ला? MIT से की है पढ़ाई

  • Srikanth Bolla Educational Qualification: बोलैंट इंडस्ट्रीज के फाउंडर और चेयरमैन, श्रीकांत बोल्ला शार्क टैंक इंडिया सीजन 4 नए जज की भूमिका में दिखने वाले हैं। श्रीकांत को उनके ऊपर बनी बायोपिक मूवी के बाद हर कोई जानता है। आइए जानते हैं कि उन्होंने कहां-कहां से पढ़ाई की है?

PrachiMon, 17 March 2025 06:53 PM
1/5

जन्म से ही दृष्टिहीन

श्रीकांत बोल्ला का जन्म वर्ष 1991 में मछलीपट्टनम, आंध्र प्रदेश में हुआ था। श्रीकांत जन्म से ही दृष्टिहीन थे। उनका परिवार की मुख्य आजीविका खेती थी। उन्हें बचपन में बहुत सारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

2/5

कहां से की 10वीं की पढ़ाई?

श्रीकांत ने देवनार स्कूल फॉर द ब्लाइंड, हैदराबाद से 10वीं की पढ़ाई की है। उन्हें दसवीं में 90 प्रतिशत मार्क्स हासिल हुए थे।

3/5

12वीं में मिले 98 प्रतिशत अंक

इसके बाद उन्होंने 2007 में साइंस स्ट्रीम से रॉयल जूनियर कॉलेज से 12वीं कक्षा पास की थी। उन्होंने 12वीं में 98 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे।

4/5

MIT ली बिजनेस मैनेजमेंट में डिग्री

भारत से अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद श्रीकांत बोल्ला आगे की पढ़ाई करने के लिए अमेरीका चले गए। वे मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) के स्लोअन स्कूल ऑफ मैनेजमेंट में मैनेजमेंट साइंस के पहले दृष्टिबाधित स्टूडेंट बने। यहां से उन्होंने 2014 में बिजनेस मैनेजमेंट में डिग्री हासिल की है।

5/5

नेशनल लेवल शतरंज खिलाड़ी

पढ़ाई में टॉप प्रदर्शन करने के अलावा श्रीकांत बोल्ला एक्स्ट्रा करिकुलम एक्टिविटीज में भी बहुत एक्टिव थे। वे आंध्र प्रदेश स्टेट ब्लाइंड क्रिकेट टीम के सदस्य थे। वे भारत के नेशनल लेवल शतरंज खिलाड़ी भी हैं।