Hindi Newsगैलरीबिज़नेसUnion Budget 2022: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज पेश करेंगीं देश का आम बजट

Union Budget 2022: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज पेश करेंगीं देश का आम बजट

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज देश का आम बजट पेश करने वाली हैं। इस बजट में मध्य वर्ग को टैक्स में कितनी राहत मिलेगी और किसानों के लिए क्या सौगात...

Vikas SharmaTue, 1 Feb 2022 04:43 AM
1/5

union budget 2022 to be presented today spending boost elections likely focus

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज देश का आम बजट पेश करने वाली हैं। इस बजट में मध्य वर्ग को टैक्स में कितनी राहत मिलेगी और किसानों के लिए क्या सौगात रहेगी। इस पर सभी की नजरें होंगी। इसके अलावा महिलाओं और युवाओं के लिए भी बजट में क्या प्रावधान होंगे, यह भी अहम होगा। (Photo-Sonu Mehta)

2/5

union budget 2022 to be presented today spending boost elections likely focus

कोरोना की तीसरी लहर के बीच आ रहे इस बजट से इकॉनमी को भी बूस्टर डोज दिए जाने की उम्मीद की जा रही है। वित्त मंत्रालय से 'बही खाता' लेकर निकलीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण। वह एक टैब के जरिए संसद में बजट पेश करेंगी। इस बजट को भी बही खाता का नाम दिया गया है। (Photo-Sonu Mehta)

3/5

union budget 2022 to be presented today spending boost elections likely focus

वित्त मंत्रालय पहुंचीं निर्मला सीतारमण। आज 11 बजे लोकसभा में पेश करेंगी आम बजट उससे पहले कैबिनेट की मीटिंग में दी जाएगी बजट को मंजूरी। (Photo-Sonu Mehta)

4/5

union budget 2022 to be presented today spending boost elections likely focus

आम बजट से पहले देश को जीएसटी कलेक्शन के मामले में गुड न्यूज मिली है। जनवरी महीने में 1.38 लाख करोड़ रुपये का जीएसटी कलेक्शन हुआ है। बीते साल जनवरी के मुकाबले यह आंकड़ा 15 फीसदी ज्यादा है। यह लगातार चौथा महीना है, जब जीएसटी का कलेक्शन 1.30 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा है। (Photo-Sonu Mehta)

5/5

union budget 2022 to be presented today spending boost elections likely focus

बजट को लेकर सुबह 10:10 बजे कैबिनेट की मीटिंग होगी। कैबिनेट की मंजूरी के बाद बजट लेकर वित्त मंत्री संसद पहुंचेंगी। ठीक 11 बजे उनका बजट भाषण शुरू होगा। (Photo-Sonu Mehta)