vastu tips for prosperity and positive energy in home top 5 vastu tips for home Vastu Tips: वास्तु के अनुसार इन 5 कार्यों को करने से घर में आती है शुभता, मिलती है तरक्की
Hindi Newsफोटोपंचांग-पुराणVastu Tips: वास्तु के अनुसार इन 5 कार्यों को करने से घर में आती है शुभता, मिलती है तरक्की

Vastu Tips: वास्तु के अनुसार इन 5 कार्यों को करने से घर में आती है शुभता, मिलती है तरक्की

Simple Vastu Tips for Home: वास्तु के अनुसार, कुछ नियमों का पालन करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और सुख-समृद्धि का आगमन होता है। जानें घर में शुभता लाने के लिए किन वास्तु के अनुसार किन नियमों का करें पालन।

Saumya TiwariMon, 23 June 2025 09:42 AM
1/6

वास्तु के अनुसार इन कार्यों को माना गया है शुभ

वास्तु शास्त्र कहता है कि कई बार व्यक्ति से जाने-अनजाने में होने वाली गलतियां वास्तु दोष का कारण बनती है। वास्तु दोष व्यक्ति के सुख-समृद्धि व तरक्की में बाधा का कारण हो सकता है। घर में वास्तु दोष होने पर जातक मानसिक, शारीरिक व आर्थिक रूप से परेशान रहता है। इतना ही नहीं घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाती है। वास्तु शास्त्र में वर्णित है कि अगर कुछ नियमों का पालन किया जाए तो वास्तु दोष से मुक्ति मिलती है और जीवन में शुभता के साथ तरक्की प्राप्त होती है।

2/6

ड्राइंग रूम रखें साफ-सुथरा

वास्तु के अनुसार, ड्राइंग रूम को हमेशा व्यवस्थित एवं साफ-सुथरा रखना चाहिए। यहां हमेशा रोशनी रखनी चाहिए। इस हिस्से में फूल एवं फूलों के चित्र रखना शुभ होता है। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और घर में शुभता आती है।

3/6

रसोई में घी का डिब्बा रखना

वास्तु के अनुसार, रसोई घर में एक घी का डिब्बा भरा हुआ अग्निकोण में रखना घर में बरकत बढ़ाने वाला होता है।

4/6

ना लगाएं इस रंग की नेम प्लेट

वास्तु के अनुसार, मुख्य द्वार पर काले रंग की नेम प्लेट नहीं लगानी चाहिए। नेम प्लेट के ऊपर हमेशा रोशनी आनी चाहिए। मान्यता है कि इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और सुख-संपदा का आगमन होता है।

5/6

कमल का फूल

वास्तु के अनुसार, पूर्व दिशा में कमल का फूल या उसका चित्र लगाना अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि ऐसा करने से सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है।

6/6

सीढ़ियों का विशेष ध्यान

वास्तु के अनुसार, घर में सीढ़ियों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। सीढ़ियां गंदी नहीं होनी चाहिए, उन पर सामान नहीं रखना चाहिए। मान्यता है कि जिस घर की सीढ़ियां साफ-सुथरी होती हैं उस घर में मां लक्ष्मी का वास होता है।