Vastu Tips for Good Luck in Hindi vastu Upay for success in important task and work Vastu Tips: महत्वपूर्ण काम में सफलता पाने के लिए दिन के अनुसार करें ये 7 वास्तु उपाय
Hindi Newsगैलरीपंचांग-पुराणVastu Tips: महत्वपूर्ण काम में सफलता पाने के लिए दिन के अनुसार करें ये 7 वास्तु उपाय

Vastu Tips: महत्वपूर्ण काम में सफलता पाने के लिए दिन के अनुसार करें ये 7 वास्तु उपाय

Vastu Tips: वास्तु एक्सपर्ट मुकुल रस्तोगी से जानें किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए जा रहे हैं तो दिनों के अनुसार क्या ध्यान रखना चाहिए?

Saumya TiwariFri, 21 March 2025 12:27 PM
1/8

महत्वपूर्ण काम में सफलता के लिए आजमाएं ये आसान वास्तु उपाय

कई बार बनते-बनते काम अटक जाते हैं और बिना वजह धन हानि भी होती है। वास्तु के अनुसार, लगातार काम में आ रही अड़चन व आर्थिक नुकसान के पीछे का एक कारण वास्तु दोष भी हो सकता है। वास्तु शास्त्र में कार्यों की विघ्न-बाधा दूर करने व कार्यों में सफलता पाने के लिए उपाय वर्णित हैं। वास्तु एक्सपर्ट मुकुल रस्तोगी से जानें किसी महत्वपूर्ण काम के लिए निकलने से पहले क्या उपाय करना चाहिए।

2/8

सोमवार उपाय

वास्तु के अनुसार,सोमवार को घर से निकलते समय शीशा देखकर निकलने से काम बनते हैं। कार्यों की विघ्न-बाधा दूर होती है और तरक्की प्राप्त होती है।

3/8

मंगलवार को वास्तु के अनुसार क्या करना चाहिए

वास्तु के अनुसार, मंगलवार को घर से गुड़ खाकर निकलना शुभ होता है। मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन में सुख-समृद्धि के साथ तरक्की का आगमन होता है।

4/8

बुधवार को क्या खाना चाहिए

वास्तु के अनुसार, बुधवार को घर से निकलते समय थोड़ा धनिया खाना शुभ होता है। मान्यता है कि ऐसा करने से कार्यों में सफलता प्राप्त होती है। धन-धान्य बढ़ता है।

5/8

वास्तु के अनुसार गुरुवार को क्या खाएं

वास्तु के अनुसार, गुरुवार को घर से बाहर निकलते समय थोड़ा जीरा खाकर निकलना शुभ होता है। मान्यता है कि ऐसा करने से कार्यों की अड़चनें दूर होती हैं और सफलता प्राप्त होती है।

6/8

कार्यों में सफलता पाने के लिए वास्तु उपाय

वास्तु के अनुसार, शुक्रवार को घर से बाहर निकलते थोड़ा दही खाकर निकलना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण होते हैं।

7/8

शनिवार का करें ये वास्तु उपाय

वास्तु के अनुसार, शनिवार को घर से निकलते समय थोड़ा अदरक खाकर निकलना चाहिए। ऐसा करने से बरकत का घर में आगमन होता है और उन्नति मिलती है।

8/8

कार्य में सफलता पाने का वास्तु उपाय

वास्तु के अनुसार, रविवार को कोई कार्य सफल करना हो तो पान खाकर निकलना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण होता है।