Hindi Newsगैलरीपंचांग-पुराणसूर्य का सिंह गोचर: 16 अगस्त से इन 5 राशियों को मिलेंगे धन व करियर से जुड़े बेहतरीन मौके

सूर्य का सिंह गोचर: 16 अगस्त से इन 5 राशियों को मिलेंगे धन व करियर से जुड़े बेहतरीन मौके

  • Sun Leo transit horoscope: एक साल के बाद  सूर्य अपनी स्वराशि सिंह में आ रहे हैं। सूर्य के सिंह राशि में आने से कुछ राशियों को करियर व धन से जुड़े मौके मिल सकते हैं। आप भी जानें सूर्य गोचर की सौभाग्यशाली राशियां-

Saumya TiwariThu, 15 Aug 2024 02:08 PM
1/7

सूर्य का सिंह गोचर

ग्रहों के राजा सूर्य 16 अगस्त को अपनी स्वराशि सिंह में गोचर करने जा रहे हैं। सूर्य किसी भी राशि में एक महीने तक रहते हैं। ऐसे में सूर्य को एक राशि चक्र पूरा करने में साल भर का समय लगता है। सूर्य के सिंह राशि में आने से कुछ राशियों की तकदीर बदल सकती है। जानें सूर्य का सिंह गोचर किन राशियों के लिए लाभकारी-

2/7

मेष राशि वालों को मिलेंगे शुभ प्रभाव

सूर्य का सिंह राशि में गोचर मेष राशि के छात्रों के लिए शुभ रहने वाला है। इस अवधि में विद्यार्थी अपनी पढ़ाई की का बेहतरीन लाभ उठा सकेंगे। आर्थिक रूप से आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। करियर के मोर्चे पर आपके लिए समय अनुकूल रहने वाला है।

3/7

वृषभ राशि पर सूर्य गोचर का प्रभाव

वृषभ राशि वालों को निश्चित तौर पर आर्थिक लाभ होगा। समाज में मान-सम्मान और पहचान मिलेगी। संपत्ति में निवेश करने या घर खरीदने के लिए यह अच्छा समय है। पार्टनरशिप में काम करने वालों के लिए यह समय अच्छा रहने वाला है।

4/7

तुला राशि वालों को होगा आर्थिक लाभ

सूर्य गोचर के प्रभाव से तुला राशि वालों का कोई सपना सच हो सकता है। आपको वित्तीय लाभ और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि का अनुभव होगा। आपको करियर और बिजनेस में अच्छे परिणाम मिलेंगे। आर्थिक लाभ भी मिलेगा। सिंह राशि में सूर्य के गोचर से आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा और आपको नेटवर्किंग से लाभ होगा।

5/7

सूर्य गोचर का वृश्चिक राशि वालों को मिलेगा लाभ

व्यावसायिक क्षेत्र में लाभ होगा। उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त हो सकता है। आर्थिक रूप से आप उन्नति करेंगे। निवेश के लिए अच्छा समय है। वृश्चिक राशि के कुछ जातकों को यात्रा से लाभ होगा। परिवार का साथ मिलेगा। इस अवधि में आप रंगीन जीवन बिताएंगे।

6/7

धनु राशि वालों पर प्रभाव

सिंह राशि में सूर्य का गोचर धनु राशि के शिक्षकों के लिए बहुत अच्छा समय है। नौकरी करने वालों को अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। सूर्य के प्रभाव से आपका आत्मविश्वास और साहस बढ़ेगा। आप अपने कम्युनिकेशन में भी बहुत प्रभावशाली रहेंगे। आपको अपने छोटे भाई-बहनों का भी सहयोग मिलेगा।

7/7

जरूरी सूचना

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।