Hindi Newsगैलरीपंचांग-पुराणजन्माष्टमी से पहले घर ले आएं इनमें से कोई एक चीज, श्रीकृष्ण कृपा से खुशियों से भरी रहेगी झोली

जन्माष्टमी से पहले घर ले आएं इनमें से कोई एक चीज, श्रीकृष्ण कृपा से खुशियों से भरी रहेगी झोली

  • How to please lord krishna on janmashtami: हिंदू शास्त्रों के अनुसार, जन्माष्टमी पर कुछ चीजों की खरीदारी करना अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि इन चीजों को घर लाने से भगवान श्रीकृष्ण प्रसन्न होते हैं और साल भर सुख-संपदा बनी रहती है।

Saumya TiwariMon, 26 Aug 2024 07:03 AM
1/8

जन्माष्टमी का पर्व कब है

जन्माष्टमी का त्योहार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। इस साल श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 26 अगस्त 2024, सोमवार को है। इस त्योहार से पहले कुछ चीजों की खरीदारी करना अत्यंत शुभ होता है। कहा जाता है कि ये चीजें घर में सुख-समृद्धि व संपन्नता लाती है। इन चीजों का जिक्र महाभारत में खुद श्रीकृष्ण ने युधिष्ठिर से किया है। आप भी जानें जन्माष्टमी से पहले कौन-सी चीजों को घर लाना चाहिए-

2/8

<p>बांसुरी</p>

भगवान श्रीकृष्ण को बांसुरी अतिप्रिय है। कहा जाता है कि जिस घर में बांसुरी होती है वहां धन व प्रेम का अभाव नहीं होता है। वास्तु में भी इसे शुभ माना गया है। बांस की बांसुरी घर लाने से गृह क्लेश की परेशानी भी दूर होती है।

3/8

झूला

भगवान श्रीकृष्ण के लड्डू गोपाल स्वरूप को झूला अतिप्रिय है। इसलिए जन्माष्टमी के दिन झूले पर लड्डू गोपाल को विराजित करें। कहते हैं कि ऐसा करने से घर में सुख-शांति आती है।

4/8

गाय बछड़े की मूर्ति

गाय बछड़े की मूर्ति ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गाय में देवी-देवताओं का वास होता है। कहा जाता है कि अगर आप गाय को पहली रोटी खिलाते हैं तो ग्रह दोष खत्म होते हैं। भगवान श्रीकृष्ण को गाय अति प्रिय हैं। जन्माष्टमी के दिन गाय बछड़े की मूर्ति घर के मंदिर में रखते हैं तो सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

5/8

बाल गोपाल की मूर्ति

अगर आप संतान सुख के लिए परेशान हैं तो जन्माष्टमी से पहले आपको बाल गोपाल की तस्वीर घर लानी चाहिए। कहते हैं कि घर पर लगी कान्हा की तस्वीर मन की इच्छा पूरी करती है।

6/8

वीणा

घर के किसी शांत कोने में वीणा रखना शुभ माना गया है। वीणा रखने से घर पर मां सरस्वती की कृपा बरसती है। इसे घर पर लाने से दुख-दर्द दूर होते हैं और धन का आगमन होता है।

7/8

चंदन&nbsp;

घर में चंदन का होना अत्यंत शुभ माना गया है। कहते हैं कि चंदन घर की नेगेटिव ऊर्जा को अवशोषित कर लेता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। चंदन का तिलक माथे पर लगाने से मन को शांति मिलती है।

8/8

मोरपंख

भगवान श्रीकृष्ण को मोरपंख अतिप्रिय हैं। भगवान श्रीकृष्ण अपने मुकुट में भी मोर पंख लगाते थे। कहते हैं कि मोर पंख से पॉजिटिव एनर्जी का संचार होता है। अगर आप जन्माष्टमी पर मोर पंख की खरीदारी करते हैं तो इसे गृह क्लेश दूर होता है।