Bring these 4 things on Ganga Dussehra 2024 Goddess Lakshmi blessings will remain throughout the year गंगा दशहरा पर ले आएं ये 4 चीजें, साल भर बनी रहेगी मां लक्ष्मी की असीम कृपा
Hindi Newsफोटोधर्मगंगा दशहरा पर ले आएं ये 4 चीजें, साल भर बनी रहेगी मां लक्ष्मी की असीम कृपा

गंगा दशहरा पर ले आएं ये 4 चीजें, साल भर बनी रहेगी मां लक्ष्मी की असीम कृपा

गंगा दशहरा का त्योहार पूरे देश में 16 जून 2024 को धूमधाम से मनाया जाएगा। मान्यता है कि इस दिन मां गंगा की पूजा-अर्चना करने के साथ ही पवित्र नदी में स्नान करना अत्यंत...

Saumya TiwariFri, 14 June 2024 11:53 AM
1/7

गंगा दशहरा कब मनाया जाएगा

हिंदू पंचांग के अनुसार, गंगा दशहरा का पावन पर्व हर साल ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाते हैं। इस साल गंगा दशहरा 16 जून 2024, रविवार को मनाया जाएगा। इस दिन मां गंगा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है।

2/7

गंगा दशहरा के दिन कुछ चीजों को खरीदना अत्यंत शुभ होता है

मान्यता है कि गंगा दशहरा के दिन ही मां गंगा का धरती पर अवतरण हुआ था। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, गंगा दशहरा के दिन कुछ चीजों की खरीदारी करना अत्यंत शुभ होता है। जानें इन चीजों के बारे में-

3/7

गंगा दशहरा पर झाड़ू खरीदना अत्यंत शुभ होता है

मान्यता है कि गंगा दशहरा के दिन झाड़ू खरीदना अत्यंत शुभ होता है। कहा जाता है कि इस दिन झाड़ू खरीदने से घर में पॉजिटिव एनर्जी आती है और मां लक्ष्मी की कृपा से धन का आगमन होता है।

4/7

नए वस्त्रों की खरीदारी करना शुभ

कहा जाता है कि गंगा दशहरा पर नए कपड़ों को खरीदने से शरीर में नई ऊर्जा का संचार होता है। जीवन में खुशियां आती हैं।

5/7

गंगा जल घर लाना होता है बहुत ही शुभ

गंगा दशहरा के दिन घर पर गंगा जल लाना अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में सुख-संपदा व खुशहाली का वास होता है।

6/7

पीली कौड़ी घर लाना होता है लाभकारी

मान्यता है कि गंगा दशहरा के दिन पीली कौड़ी घर लाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। इस दिन कौड़ी की पूजा करके उन्हें लाल कपड़े में बांधकर धन की जगह पर रखने से सुख-संपन्नता का आगमन होता है।

7/7

डिस्क्लेमर

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।