Notification Icon
Hindi Newsओडिशा न्यूज़Crocodile dragged the child in front of the mother after an hour the half-eaten body was found in the river

मां के सामने बच्चे को घसीट कर ले गया मगरमच्छ, घंटे बाद नदी से मिला आधा खाया हुआ शव

घटना नीमापुर गांव भितरकनिका राष्ट्रीय उद्यान के पास घटी है। वहां ब्राह्मणी नदी बहती है। बुधवार को स्थानीय स्कूल के पांचवीं कक्षा के छात्र उस नदी में नहाने गया था।

Himanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, केंद्रपाड़ाThu, 15 June 2023 11:03 AM
share Share

ओडिशा में मगरमच्छ के हमले से 10 साल के एक स्कूली छात्र की मौत हो गई। क्षत विक्षत लाश नदी से बरामद की गई। घटना बुधवार को ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में हुई। ऐसा बताया जा रहा है कि पांचवीं कक्षा का छात्र ब्राह्मणी नदी में नहाने गया था। तभी एक मगरमच्छ ने उसके ऊपर हमला कर दिया। मृतक की पहचान कक्षा पांच के छात्र आशुतोष आचार्य के रूप में हुई है। मगरमच्छ के हमला करने के एक घंटे बाद मृतक का शव बाहर निकाला गया।

ओडिशा टीवी की रिपोर्ट्स के मुताबिक, आशुतोष अपनी मां के साथ शौच के लिए नदी किनारे गया था। जब आशुतोष की मां नदी में नहाने गई तो तुरंत एक मगरमच्छ आया और उसे खींच ले गया। बेबस महिला मदद के लिए बिलखती रही। उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन बच्चे को बचाया नहीं जा सका।

घटना नीमापुर गांव भितरकनिका राष्ट्रीय उद्यान के पास घटी है। वहां ब्राह्मणी नदी बहती है। बुधवार को स्थानीय स्कूल के पांचवीं कक्षा के छात्र उस नदी में नहाने गया था। तभी मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया। मगरमच्छ के हमले की खबर फैलते ही ग्रामीण बच्चे की तलाश के लिए नदी में उतर गए। पट्टामुंडई पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि एक घंटे के बाद नदी से छात्र का आधा खाया हुआ शव बरामद किया गया।

साल के इस मौसम में खारे पानी के मगरमच्छ स्वाभाविक रूप से क्रूर हो जाते हैं। किसी भी बाधा का सामना करने पर वे हमला कर देते हैं। राजनगर मैंग्रोव वन प्रमंडल के अधिकारियों का कहना है कि हो सकता है कि स्कूली छात्र मगरमच्छ के सामने गिर गया हो। तभी मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया। छात्र में पानी में मगरमच्छ से लड़ने की क्षमता नहीं थी।

मृतक छात्र के परिवार को 6 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। वन विभाग के अनुसार भितरकनिका राष्ट्रीय उद्यान और इससे सटे महानदी डेल्टा क्षेत्र में खारे पानी के 1,793 मगरमच्छ हैं। उनके एक हमले में एक स्कूली छात्र की मौत हो गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें