Hindi Newsएनसीआर न्यूज़who is jai bhagwan yadav whom bjp made mcd deputy mayor post candidate

33 साल तक टीचिंग; कौन है जय भगवान यादव जिन्हें BJP ने बनाया MCD के डिप्टी मेयर पद का कंडिडेट

भाजपा ने एमसीडी डिप्टी मेयर पद के लिए 68 वर्षीय जय भगवान यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने पर्चा भी दाखिल कर दिया है। इस रिपोर्ट में जानें कौन हैं जय भगवान यादव...

Krishna Bihari Singh हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, राहुल मानवMon, 21 April 2025 05:36 PM
share Share
Follow Us on
33 साल तक टीचिंग; कौन है जय भगवान यादव जिन्हें BJP ने बनाया MCD के डिप्टी मेयर पद का कंडिडेट

भाजपा के उपमहापौर पद के उम्मीदवार 68 वर्षीय जय भगवान यादव दो बार पार्षद बनने से पहले 33 वर्ष शिक्षक रह चुके हैं। वह 1974 से 2004 तक निगम के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित निगम प्राथमिक विद्यालयों में प्राथमिक शिक्षक रहे। इसके बाद पद्दोनिती प्राप्त कर 2004 से मार्च 2007 तक प्रधानाचार्य रहे। अप्रैल 2007 में सायुंक निगम में बेगमपुर वार्ड से चुनाव जीत कर पहली बार पार्षद बने।

नौकरी से लिया था वीआरएस

चुनाव लड़ने के लिए जय भगवान ने निगम के प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य पद से सेवनिवृत (वीआरएस) ले लिया था। इसके बाद वह 2022 में दुसरी बार संयुक्त नगर निगम में बेगमपुर वार्ड से पार्षद चुने गए। वर्ष फरवरी 2022 से अब तक उपनेता विपक्ष के पद पर काम कर रहे थे। उनकी पत्नी जग रोशनी वर्ष 2012 से 2017 के दौरान बेगमपुर वार्ड से पार्षद रही। इस दौरान वह चार बार नरेला वार्ड समिति की अध्यक्ष रहीं।

राजनीतिक सफर

1- जय भगवान यादव, 2007 से 2012 में पार्षद रहने के दौरान कई पद पर रहे। अपने पहले पार्षद के कार्यकाल के दौरान वह संयुक्त दिल्ली नगर निगम की स्थाई समिति के सदस्य भी रहे।

2- वर्ष 2007 से 2008 के दौरान निगम की हिंदी समिति के उपाध्यक्ष पद पर रहे।

3- वर्ष 2008 से 2009 के दौरान शिक्षा समिति के सदस्य रहे।

4- दूसरी बार वर्ष 2022 में बेगमपुर वार्ड से फिर से पार्षद का चुनाव जीते।

शिक्षक के तौर पर काम

1- जय भगवान यादव ने वर्ष 1974 में दरियागंज के टीचर ट्रेनिंग कॉलेज से जूनियर बेसिक टीचर ट्रेनिंग (जेबीटीटी) पाठयक्रम किया। इसके बाद वह वर्ष 1974 से 1975 के दौरान देवली में निगम स्कूल में शिक्षक रहे।

2- वर्ष 1974 से 1976 के दौरान ख्याला के निगम स्कूल में शिक्षक रहे।

3- 1976 से 1980 के दौरान मंगोलपुरी के जे ब्लॉक में निगम स्कूल में शिक्षक रहे।

4- वर्ष 1977 में दिल्ली विश्वविद्यालय से दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से बीए की पढ़ाई की।

5- वर्ष 1990 में शिमला विश्वविद्यालय से दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से राजनीतिक विज्ञान में एमए की पढ़ाई की।

6- साल 1980 से 2004 के दौरान मंगोलपुरी के एच ब्लॉक से निगम स्कूल में शिक्षक रहे। इसके बाद पदोनिती प्राप्त कर इसी स्कूल से वर्ष 2004 से मार्च 2007 तक प्रधानाचार्य रहे।

स्कूली शिक्षा से जुड़े मुद्दों को हल करेंगे- जय भगवान

भाजपा के उपमहापौर पद के उम्मीदवार जय भगवान यादव ने कहा कि हमारी प्राथमिकता निगम की स्कूली शिक्षा को बेहतर करने पर रहेगी। जोन स्तर पर सफाई कर्मचारियों और शिक्षकों की कमी के मुद्दे को भी दूर करेंगे। हर सप्ताह लगातार जोन स्तर पर जमीनी स्तर पर निरीक्षण करेंगें। जहां पर भी सफाई व्यवस्था और अन्य में कमी होने पर कार्रवाई करेंगे।

अगला लेखऐप पर पढ़ें