Hindi Newsएनसीआर न्यूज़Who is Arvind Kejriwal Son In Law Sambhav Jain and Daugther Harshita How He Met her

कौन हैं अरविंद केजरीवाल के दामाद संभव जैन, क्या करते हैं; कैसे हुई बेटी हर्षिता से मुलाकात

  • हर्षिता अरविंद केजरीवाल और सुनीता की बड़ी बेटी हैं। हर्षिता ने साल आईआईटी दिल्ली से केमिकल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है। वह साल 2018 में ग्रैजुएट हुईं।

Aditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 19 April 2025 02:43 PM
share Share
Follow Us on
कौन हैं अरविंद केजरीवाल के दामाद संभव जैन, क्या करते हैं; कैसे हुई बेटी हर्षिता से मुलाकात

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता शादी के बंधन में बंध गई हैं। उनकी शादी संभव जैन से हुई है। ये शादी करीबी लोगों के बीच दिल्ली के कपूरथला हाउस में हुई। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया भी शामिल हुए। उनकी शादी और अन्य कार्यक्रमों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

बता दें हर्षिता अरविंद केजरीवाल और सुनीता की बड़ी बेटी हैं। हर्षिता ने साल आईआईटी दिल्ली से केमिकल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है। वह साल 2018 में ग्रैजुएट हुईं। आईआईटी दिल्ली में ही हर्षिता की मुलाकात संभव जैन से हुई थी। संभव जैन उनके बैचमेट थे और अब वह शादी के बंधन में बंध गए हैं। संभव जैन एक प्राइवेट कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंट रह चुके हैं। इसके अलावा हर्षिता केजरीवाल और संभव ने बेसिल हेल्थ नाम से एक स्टार्टअप की शुरुआत भी की है।

कौन हैं अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता?

वहीं बात करें हर्षिता की तो ग्रैजुएट होने के बाद हर्षिता ने गुरुग्राम में बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप (बीसीजी) में एसोसिएट कंसल्टेंट के रूप में काम करना किया। हालांकि ग्रैजुएशन खत्म होने से पहले हर्षिता को बड़ी-बड़ी कंपनियों से ऑफर आने लगे थे। कुछ महीनें पहले ही उन्होंने अपना नया स्टार्टअप बेसिल हेल्थ शुरू किया और इसमें संभव जैन ने उनका साथ दिया।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक हर्षिता ने इस स्टार्टअप के अलावा अपने पिता अरविंद केजरीवाल को उनके राजनीतिक जीवन में भी काफी सपोर्ट किया है। वह आम आदमी पार्टी के चुनाव प्रचार में भी शामिल रहीं।

शादी से पहले ही 17 अप्रैल को हर्षिता और संभव जैन की दिल्ली के शांगरी-ला होटल में सगाई हुई थी। ये कार्यक्रम भी दोनों परिवारों करीबी लोगों के बीच हुआ और इसमें पंजाब के सीएम भगवंत मान और मनीष सिसोदिया भी शामिल हुए।

अगला लेखऐप पर पढ़ें