Hindi Newsएनसीआर न्यूज़what Parvesh verma younger daughter trisha said after her father not become delhi cm

पिता नहीं बने दिल्ली CM तो क्या बोली प्रवेश वर्मा की छोटी बेटी? पत्नी का भी रिएक्शन

  • शपथग्रहण के बाद प्रवेश वर्मा के परिवारवालों से इसपर सवाल पूछा गया। उनकी छोटी बेटी तृषा ने इसपर जवाब देते हुए कहा कि हम सब बहुत खुश हैं। पार्टी ने सोच समझकर मुख्यमंत्री का नाम तय किया है।

Utkarsh Gaharwar लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 20 Feb 2025 04:45 PM
share Share
Follow Us on
पिता नहीं बने दिल्ली CM तो क्या बोली प्रवेश वर्मा की छोटी बेटी? पत्नी का भी रिएक्शन

8 फरवरी को 27 साल बाद दिल्ली चुनाव में बीजेपी ने भगवा लहराया तो सबसे बड़ा सवाल उठा कि सीएम कौन होगा? नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल को करीबी शिकस्त देने वाले प्रवेश वर्मा लिस्ट में सबसे ऊपर थे। हालांकि 11 दिन बाद पार्टी ने सभी कयासों को फेल करते हुए रेखा गुप्ता को कमान दे दी। आज शपथग्रहण के बाद प्रवेश वर्मा के परिवारवालों से इसपर सवाल पूछा गया। उनकी छोटी बेटी तृषा ने इसपर जवाब देते हुए कहा कि हम सब बहुत खुश हैं। पार्टी ने सोच समझकर मुख्यमंत्री का नाम तय किया है।

प्रवेश वर्मा के सीएम न बनने पर उनकी छोटी बेटी तृषा ने कहा कि मुख्यमंत्री का निर्णय सोच-समझकर लिया गया है। हम सब बहुत खुश हैं। यह मेरे पिता के लिए एक बड़ा दिन है। हम सब जश्न मनाना चाहते हैं। हम पार्टी के उस फैसले से खुश हैं जिसने सीएम का चेहरा बहुत सोच-विचार के साथ तय किया है। बड़ी बेटी सानिधि ने कहा कि मैं पार्टी और सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देती हूं कि आपने कड़ी मेहनत की और हमारा समर्थन किया और यही कारण है कि हम आज जश्न मना रहे हैं।

प्रवेश वर्मा की पत्नी स्वाति सिंह ने कहा कि आज सभी खुश हैं। मैं सभी को धन्यवाद देता हूं। अब सभी का मानना है कि दिल्ली में अच्छा काम होगा। एक नई दिल्ली बनेगी, और जो काम पिछले 26 वर्षों में नहीं हुए हैं, वे अब किए जाएंगे। हम भाजपा के कार्यकर्ता हैं और पार्टी ने हमें जो भी जिम्मेदारी दी है,हम उससे खुश हैं। परवेश साहिब सिंह वर्मा का विवाह पूर्व केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश के भाजपा नेता विक्रम वर्मा की बेटी स्वाति सिंह से हुआ है। परवेश वर्मा और स्वाति सिंह के तीन बच्चे हैं, दो बेटियां-सानिधि और तृषा-और एक बेटा-शिवेन सिंह। परवेश सिंह के बच्चों में सबसे बड़ी सानिधि हैं,उनके बाद तृषा सिंह और शिवेन सिंह हैं।

अगला लेखऐप पर पढ़ें