Notification Icon
Hindi Newsएनसीआर न्यूज़Women protest against arvind kejriwal government for promise about 1000 rs in account

हाथों में बैनर और केजरीवाल सरकार के खिलाफ आक्रोश, सड़क पर क्यों उतरीं महिलाएं

दिल्ली में जुटी प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना था कि दिल्ली सरकार के दावों के मुताबिक, चुनाव आचार संहिता खत्म होने के बाद महिलाओं को 1000 रुपये देने की योजना को अमलीजामा पहनाया जाना था।

Nishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 11 June 2024 11:16 AM
share Share

दिल्ली में केजरीवाल सरकार का एक वादा पूरा नहीं होने पर महिलाएं सड़क पर उतर आईं। दिल्ली बीजेपी प्रदेश महिला मोर्चा की सदस्यों ने दिल्ली में जमकर प्रदर्शन किया है। प्रदर्शन कर रही महिलाओं के हाथ में बैनर-पोस्टर थे। इन बैनरों पर महिलाओं को 1000 रुपया महीना देने के वादे का जिक्र था। दरअसल चुनाव प्रचार के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने महिलाओं को 1000 रुपया प्रतिमाह देने का वादा किया था। अब केजरीवाल के इन्हीं वादों की याद दिला महिलाएं सड़कों पर उतर आईं। 

प्रदर्शन कर रही महिलओं का आरोप था कि केजरीवाल सरकार बड़े-बड़े वादे करती है लेकिन उसे पूरा नहीं करती है। महिलाओं का आरोप था कि भीषण गर्मी के बीच दिल्ली में लोगों को पीने का पानी नहीं मिल रहा है और ना ही फ्री में बिजली मिल रही है। 

प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना था कि दिल्ली सरकार के दावों के मुताबिक, चुनाव आचार संहिता खत्म होने के बाद महिलाओं को 1000 रुपये देने की योजना को अमलीजामा पहनाया जाना था। लेकिन अब चुनाव खत्म हो चुका है और नई सरकार भी बन चुकी है। प्रदर्शनकारी महिलाओं का सवाल था कि आखिर उनके खातों में 1000 रुपये कब आएंगे?

AAP सरकार ने दिया जवाब

महिलाओं के इस प्रदर्शन पर आम आदमी पार्टी की तरफ से जवाब भी आया है। दिल्ली की मंत्री आतिशी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा ने प्रदर्शन किया है और यह बीजेपी की बेचैनी को दिखाती है। विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और लोग अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री के तौर पर देखना चाहते हैं और वो लोग इसे बहुत ही अच्छी तरह से जानते हैं। उनको यह भी पता है कि दूसरे अन्य वादों की तरह मुख्यमंत्री महिलाओं को 1,000 रुपए देने का वादा भी पूरा करेंगे। इसलिए वो ये पोस्टर-बैनर 1-2 वोट हासिल करने के लिए दिखा रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें