Notification Icon
Hindi Newsराजस्थान न्यूज़woman saw husband with another girl make video then commit suicide with two children

पति के बर्थडे पर पत्नी को मिला बेवफाई का तोहफा, लिव-इन में देख बच्चों संग की खुदकुशी

जोधपुर में एक महिला ने दो मासूम बच्चों के साथ ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। घटना में तीनों की मौत हो गई। पत्नी बर्थडे विश करने के लिए पहुंची को पति की बेवफाई का पता चला।

Sneha Baluni लाइव हिन्दुस्तान, जोधपुरWed, 5 July 2023 04:42 AM
share Share

जोधपुर में सोमवार को एक महिला ने दो मासूम बच्चों के साथ ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। घटना में तीनों की मौत हो गई। मामले की जांच में पुलिस को पता चला कि महिला पति की बेवफाई से नाराज थी। इसी वजह से उसने ऐसा खौफनाक कदम उठाया। महिला का पति जोधपुर में जबकि वह गांव में परिवार के साथ रहती थी। महिला बच्चों को लेकर पति को बर्थडे विश करने जोधपुर गई थी। जहां पहुंचने पर उसे पति की बेवफाई का पता चला। महिला का पति एक युवती के साथ लिव-इन में रह रहा था। महिला ने पति की बेवफाई के सबूत मोबाइल में रिकॉर्ड किए और वहां से चली गई।

महिला गांव जाने की बजाय दोनों बच्चों को लेकर ट्रेन के आगे कूद गई। मामले की जांच कर रहे आईओ हेड कॉन्स्टेबल सुखदेव ने बताया कि दो जुलाई को मथानिया के उम्मेदनगर निवासी 27 साल के सुरेश विश्नोई का जन्मदिन था। सुरेश रातानाडा में किराए का कमरा लेकर रहता है। वह शहर में टैक्सी चलाता है। सुरेश की 25 साल की पत्नी बिरमा दो बेटों कार्तिक (5) और विशाल (3) के साथ ससुराल मथानिया के उम्मेदनगर में ही रहती थी। दो साल से पति-पत्नी के बीच अनबन चल रही थी।

रविवार को सुरेश का जन्मदिन था। ऐसे में पत्नी ने उसे घर आने को कहा। दिनभर इंतजार के बाद भी पति ना तो गांव आया और ना उसे फोन किया। पत्नी ने रात दो से ढाई बजे तक पति को फोन किए लेकिन उसने नहीं उठाए। ऐसे में सुबह 6 बजे बिरमा दोनों बच्चों को पिता से मिलाने के लिए रातानाडा के लिए निकल गई। दरवाजा खटखटाने पर पति सुरेश सामने था। पत्नी और बच्चों के देखकर उसके पैरों तले जमीन निकल गई। बिरमा अंदर घुसी तो उसे लोअर और टीशर्ट पहने एक युवती दिखी। पति युवती के साथ लिव-इन में रह रहा था।

बिरमा ने पति और युवती को खूब भला-बुरा कहा और उन्हें रंगेहाथ पकड़ने का वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो ससुरालवालों को भेज दिया। फिर वह रोते-रोते बच्चों को लेकर वहां से निकल गई। महिला ने रातानाडा स्टैंड से मथानिया जाने वाली बस पकड़ी। मंडलनाथ में उसने बस रुकवाई और बच्चों को लेकर रेलवे ट्रैक पर पहुंच गई। यहां फलोदी की तरफ से आ रही मालगाड़ी के सामने बच्चों सहित छलांग लगा दी। घटना में तीनों की मौत हो गई। 

सुरेश के पिता ने कहा कि इस हादसे ने सन्न कर दिया है। भगवान किसी के साथ भी ऐसा न करे। बहू और बच्चे सुबह हंसी-खुशी घर से निकले थे। तब नहीं पता था कि उन्हें आखिरी बार देख रहा हूं। पिछले महीने सुरेश नई कार लेकर घर आया था। पूरा परिवार खुश था। आईओ सुखदेव ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर पति और आरोपी युवती की तलाश की जा रही है। घटना के बाद से ही सुरेश फरार है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें