Notification Icon
Hindi Newsएनसीआर न्यूज़rakesh tikait announced to go delhi with tractors on 14th march reveals farmers plan

ट्रैक्टर से इस दिन दिल्ली जाने का ऐलान, राकेश टिकैत बोले - इस बार 13 महीने से भी ज्यादा चलेगा आंदोलन

Farmers Protest 2024 : किसान नेता राकेश टिकैत ने गाजियाबाद में कहा कि इस बार ऐसा आंदोलन खड़ा किया जाएगा जो 13 महीने नहीं बल्कि इससे भी ज्यादा लंबा चलेगा। इसके लिए किसान तैयार हैं।

Nishant Nandan दीपक सिरोही, गाजियाबादMon, 19 Feb 2024 02:01 PM
share Share

Kisan Andolan 2024 : भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि वह फिलहाल दिल्ली नहीं जा रहे हैं, इसलिए गाजीपुर बॉर्डर पर कील और बैरिकेड्स लगाने की जरूरत नहीं है। इससे जनता परेशान हो रही है। उन्होंने तुरंत बैरिकेड्स हटाने के लिए कहा। साथ ही किसान आंदोलन को समर्थन देने की बात कही। राकेश टिकैत 14 मार्च को ट्रैक्टर के साथ दिल्ली जाएंगे। इससे पहले 21 फरवरी को किसान जिला मुख्यालय पर ट्रैक्टरों के साथ धरना देंगे। राकेश टिकैत सोमवार को गाजियाबाद के भिक्कनपुर गांव में आयोजित महिलाओं की महापंचायत में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि एमएसपी पर गांरटी कानून चाहिए। इससे कम कुछ भी स्वीकार नहीं है।

राकेश टिकैत ने कहा कि केंद्र सरकार ने एमएसपी पर जो फॉर्मूला निकाला है वह भी मंजूर नहीं है। आरोप लगाया कि सरकार उद्योगपतियों के इशारे पर काम कर रही है। राकेश टिकैत ने कहा कि इस बार ऐसा आंदोलन खड़ा किया जाएगा जो 13 महीने नहीं बल्कि इससे भी ज्यादा लंबा चलेगा। इसके लिए किसान तैयार हैं। उन्होंने पंजाब के किसानों पर पानी की बौछार और ड्रोन से आंसू गैस छोड़ने की निंदा भी की। राकेश टिकैत ने कहा कि किसान डरेगा नहीं डटा रहेगा। आंदोलन से पीछे नहीं हटा जाएगा। 

उन्होंने महापंचायत में कहा कि वह फिलहाल दिल्ली नहीं जा रहे। इसके बावजूद  गाजीपुर बॉर्डर पर कील और बैरिकेड्स लगाकर लोगों को परेशान किया जा रहा। उन्होंने तुरंत कील- बैरिकेड्स हटाए जाने की मांग की है। 21 फरवरी को पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश समेत देश  के अन्य राज्यों में किसान ट्रैक्टर के साथ जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने बताया कि 14 मार्च को किसान एक दिन के लिए दिल्ली जाएंगे। जब भी दिल्ली जाएंगे बताकर जाएंगे। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि हमारा ट्रैक्टर खेतों में भी चलेगा और दिल्ली की सड़कों पर भी दौड़ेगा। 

 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें