Notification Icon
Hindi Newsएनसीआर न्यूज़north east delhi lok sabha election result 2024 live chunav parinam manoj tiwari kanhaiya kumar

North East Delhi Lok Sabha Election Result 2024 : उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट पर मनोज तिवारी ने बनाई जीत की हैट्रिक, देखें कितने वोटों से हारे कांग्रेस के कन्हैया

North East Delhi lok sabha election result 2024 Live: उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी जीत की हैट्रिक बना दी है। इस बार मनोज तिवारी 8,24,451 वोट प्राप्त पर विजयी हुए।

Praveen Sharma नई दिल्ली। लाइव हिन्दुस्तान, Tue, 4 June 2024 05:48 PM
share Share

North East Delhi lok sabha election result 2024 Live : उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी ने जीत की हैट्रिक बना दी है। तीसरी बार चुनाव में उतरे भाजपा नेता ने अपने निकट प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार को 1,37,066 वोटों के बड़े अंतर से हराकर जीत अपने नाम की है। मनोज तिवारी 8,24,451 वोट प्राप्त पर विजयी हुए, जबकि कन्हैया कुमार 6,85,673 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। वहीं तीसरे स्थान पर रहे बसपा के अशोक कुमार महज 12138 ही पा सके।

उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट राजधानी एक हॉट सीट है। उत्तर-पूर्वी दिल्ली सीट पर इस बार नोटा सहित कुल 29 प्रत्याशी मैदान में थे। इस बार यहां भाजपा के टिकट पर तीसरी बार चुनावी मैदान में ताल ठोंक रहे मौजूदा सांसद और भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी का मुकाबला बिहार के बेगूसराय से आने वाले कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार से था। वह जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष हैं। उत्तर-पूर्वी दिल्ली सीट पर सुबह से ही कांग्रेस और भाजपा के बीच टफ फाइट बनी हुई थी। हालांकि, दोपहर बाद मनोज तिवारी ने सबको पछाड़ते हुए भारी बढ़त बना ली थी, जो धीरे-धीरे बढ़ती गई और अंत में विजय में बदल गई।

2014 से लगातार सांसद हैं मनोज तिवारी

भाजपा के नेता और स्टार प्रचारक मनोज तिवारी लगातार 2014 से यहां से सांसद हैं। दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों की बात करें तो वह एक मात्र ऐसे सांसद हैं जिन पर भाजपा ने तीसरी बार भी भरोसा कर चुनाव मैदान में उतारा था। दिल्ली में इंडिया गठबंधन के घटक दल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच 4:3 के आधार पर हुए सीट बंटवारे में यह सीट कांग्रेस के हिस्से में आई थी।

उत्तर-पूर्वी दिल्ली सीट पर 2009 में पहली बार हुआ था चुनाव 

उत्तर-पूर्वी दिल्ली सीट 2002 में गठित परिसीमन आयोग की सिफारिशों के बाद साल 2008 में परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई थी। पहले इसका अधिकांश हिस्सा पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में था। इस सीट पर 2009 में पहली बार चुनाव हुआ था और कांग्रेस के जेपी अग्रवाल ने जीत दर्ज की थी, लेकिन 2014 और 2019 में भाजपा के टिकट पर मनोज तिवारी कांग्रेस के इस गढ़ में सेंध लगाने में कामयाब हो गए।

LIVE UPDATES :-

10:45 PM : North East Delhi lok sabha election result 2024 Live : उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी जीत की हैट्रिक बना दी है। तीसरी बार चुनाव में उतरे भाजपा नेता ने अपने निकट प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार को 1,37,066 वोटों के बड़े अंतर से हराकर जीत अपने नाम की है।

4:15 PM : North East Delhi lok sabha election result 2024 Live : उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट पर भाजपा 105921 वोटों के बड़े अंतर से आगे चल रही है।  

मनोज तिवारी (BJP) 679806 वोट
कन्हैया कुमार (CONG) 573885 वोट
अशोक कुमार (BSP) 10721 वोट 
नोटा           4749 वोट  

3:30 PM : North East Delhi lok sabha election result 2024 Live : उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट पर वोटों के मामले में नोटा चौथे नंबर पर है। यहां भाजपा के मनोज तिवारी का मुकाबला कांग्रेस के कन्हैया कुमार से है। मनोज तिवारी ने 151360 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं। उन्हें अब तक कुल 623905 वोट मिले हैं, जबकि कन्हैया को 472545 वोट और नोटा को 4376 वोट मिले हैं। बसपा के अशोक कुमार 9912 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर बने हुए हैं।

2:30 PM : North East Delhi lok sabha election result 2024 Live : उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट पर मनोज तिवारी 1,29,799 वोट से आगे चल रहे हैं।

मनोज तिवारी (BJP)  5,26,764 

कन्हैया कुमार  (CONG) : 3,96,965

NOTA : 3701 

12:50 PM : North East Delhi lok sabha election result 2024 Live : उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट पर भाजपा ने 77703 वोट से बढ़त बनाई

मनोज तिवारी (BJP)  3,16,864

कन्हैया कुमार  (CONG) : 2,39,161                                         

12: 20 PM : North East Delhi lok sabha election result 2024 Live : उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट पर भाजपा के मनोज तिवारी 54 हजार वोट से आगे।

10: 45 AM : North East Delhi lok sabha election result 2024 Live : उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार से 26691 वोट से आगे निकल गए हैं। मनोज तिवारी को अब तक 122445 वोट मिले हैं, जबकि कन्हैया कुमार 95754 वोटों के साथ दूसरे नंबर हैं।

9: 30 AM : North East Delhi lok sabha election result 2024 Live : उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट पर मनोज तिवारी 10 हजार वोट से आगे निकल गए हैं। पहले यहां पर कांग्रेस के कन्हैया कुमार आगे चल रहे थे

8: 45 AM : North East Delhi lok sabha election result 2024 Live : उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट के शुरुआती रुझानों में इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार कन्हैया कुमार ने अपने प्रतिद्वंद्वी भाजपा उम्मीदवार मनोज तिवारी को पीछे छोड़ते हुए आगे निकल गए हैं।

8: 35 AM : North East Delhi lok sabha election result 2024 Live : उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट के शुरुआती रुझानों में भाजपा उम्मीदवार मनोज तिवारी काफी वोटोंं से आगे चल रहे हैं। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार कन्हैया कुमार को पीछे छोड़ दिया है। 

8: 00 AM : North East Delhi lok sabha election result 2024 Live : मजबूत स्थिति में दिख रहे दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष रहे मनोज तिवारी अगर तीसरी बार चुनाव जीतते हैं तो यह उनकी हैट्रिक होगी। करीब दो साल पहले हुए एमसीडी चुनाव में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में भाजपा का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा था।

7: 50 AM : North East Delhi lok sabha election result 2024 Live : उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट के अभी तक के ट्रेंड पर नजर डालें तो जिस भी पार्टी का प्रत्याशी यहां से जीतकर संसद गया है, केंद्र में भी उसकी सरकार होती है।

7: 50 AM : North East Delhi lok sabha election result 2024 Live : निर्वाचन आयोग के मुताबिक, इस लोकसभा सीट पर कुल मतदाता 2381442 हैं जिनमें 1287660 पुरुष, 1093638 महिलाएं और 144 थर्ड जेंडर के वोटर हैं।

7: 40 AM : North East Delhi lok sabha election result 2024 Live : उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट राजनीतिक लिहाज से काफी अहम मानी जाती है। पूर्वांचली, मुस्लिम और मिश्रित आबादी वाली इस सीट पर एक बार कांग्रेस और दो बार भाजपा के प्रत्याशी जीते हैं।

7: 30 AM : North East Delhi lok sabha election result 2024 Live :  उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट के अंतर्गत 10 विधानसभा सीटें आती हैं, जिनमें - बुराड़ी, तिमारपुर, सीमापुरी (एसी), रोहतास नगर, सीलमपुर, घौंडा, बाबरपुर, गोकलपुर (एसी), मुस्तफाबाद और करावल नगर शामिल हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें