Hindi Newsएनसीआर न्यूज़noida crime tantrik molested woman pretext of worship police register case

बेटा ही पैदा होगा, तांत्रिक अनुष्ठान की आड़ में महिला से करने लगा गलत काम, कैसे खुली पोल?

नोएडा में अनुष्ठान के जरिये बेटा पैदा करने का दावा करने वाले तांत्रिक पर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि तांत्रिक ने पूजा-पाठ की आड़ में उससे गलत काम किया। पढ़ें यह रिपोर्ट...

Krishna Bihari Singh भाषा, नोएडाMon, 10 June 2024 10:49 AM
share Share

नोएडा में अनुष्ठान के जरिये बेटा पैदा करने का दावा करने वाले तांत्रिक पर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने आरोप लगाया कि तांत्रिक ने पूजा-पाठ की आड़ में उससे अश्लील हरकत की। पीड़िता ने तांत्रिक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि महिला के आरोपों की बाबत मामले की जांच की जा रही है। 

बेटा चाहते थे ससुराल के लोग
दादरी थाना प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने बताया कि थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने बीती रात शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उसने बताया कि उसकी विवाह छह साल पहले हुआ था। महिला की दो बेटियां हुईं लेकिन ससुराल के लोग उससे बेटा चाहते थे। इस वजह से उन्होंने हापुड़ के गांव हिम्मतपुर के रहने वाले तांत्रिक लाखन से संपर्क किया। 

फोन पर अश्लील बातें करता था तांत्रिक
पीड़िता के मुताबिक, तांत्रिक ने दावा किया कि वह अनुष्ठान कर के बेटा पाने की इच्छा को पूरी कर देगा। इसके बाद तांत्रिक उसके मायके और ससुराल में पूजा पाठ की विधि करने के लिए आने लगा। इस दौरान उसने महिला का नंबर ले लिया। यही नहीं तांत्रिक फोन पर उससे अश्लील बातें करने लगा। इससे महिला को उसके चरित्र पर शक हुआ।

विधि बताने करने के दौरान करता था अश्लील हरकत
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि भगत उसके ससुराल में भी पूजा पाठ करने के लिए आता था। वह पूजा पाठ की विधि बताते समय उसके साथ अश्लील हरकत करता था। पीड़िता का कहना है कि जब भगत ने सारी सीमाएं पार कर दी तो उसने पूरी घटना अपने पति को बताई। इसके बाद पति ने तांत्रिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें