Notification Icon
Hindi Newsएनसीआर न्यूज़manoj tiwari says he know daksh who slapped kanhaiya kumar

कन्हैया कुमार को जिसने मारी थप्पड़ उसकी मनोज तिवारी ने क्यों की तारीफ, बताया इलाके का हीरो

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से लगातार तीसरी बार जीत हासिल करने वाले भोजपुरी गायक और भाजपा नेता मनोज तिवारी ने कन्हैया कुमार को थप्पड़ मारने वाले शख्स से पहचान स्वीकार की है। कहा कि वह इलाके का हीरो है।

Sudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 19 June 2024 03:26 PM
share Share

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से लगातार तीसरी बार जीत हासिल करने वाले भोजपुरी गायक और भाजपा नेता मनोज तिवारी ने कन्हैया कुमार को थप्पड़ मारने वाले शख्स से पहचान स्वीकार की है। तिवारी ने कहा है कि वह उसे अच्छे से जानते हैं और वह इलाके में हीरो जैसा है। भाजपा नेता ने गौरक्षा के लिए उसके प्रयासों की तारीफ की। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि कन्हैया कुमार को थप्पड़ मारना गलत था।  

पत्रकार सुशांत सिन्हा को दिए एक इंटरव्यू में तिवारी ने कन्हैया कुमार को थप्पड़ मारने के आरोपी दक्ष के बारे में विस्तार से बात की। सांसद ने स्वीकार किया कि वह दक्ष को जानते हैं। तिवारी ने गौरक्षा के लिए तारीफ करते हुए कहा कि दक्ष इलाके में हीरो जैसा है। उन्होंने इस बात से पूरी तरह इनकार किया कि कन्हैया को पीटने में उनकी कोई भूमिका थी। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने मनोज तिवारी के साथ दक्ष की तस्वीरें दिखाते हुए आरोप लगाया था कि मनोज तिवारी ने ही हमला कराया।

मनोज तिवारी से इंटरव्यू में इसको लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, 'पीटने वाले को मैं जानता हूं। उसे हमारे क्षेत्र में सब जानते हैं। वह एक गौरक्षक है। जब भी कोई समस्या होती है ना, वो जो दक्ष नाम है, वैसे हमारे इलाके का हीरो है... यह काम उन्होंने ठीक नहीं किया। नहीं मारना चाहिए था। मारने से कन्हैया हीरो बन गया कुछ देर के लिए।' 

तिवारी ने कहा, 'लेकिन दक्ष वहां का हीरो है। गौमाता को तकलीफ होती है तो वह जान पर खेलकर जाता है। उन लोगों ने मारा लेकिन मेरा कोई रोल नहीं था। उसकी मेरे साथ तस्वीर भी है। आज भी कहीं बैठा रहता हूं तो दक्ष आते हैं, वहा महात्मा की तरह लगते हैं, उसकी जटा-जूट सब... बहुत तगड़ा है। उन्होंने खुद ही कहा था कि जो भारत माता को गाली देगा उसे सजा देंगे।'  

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें