Notification Icon
Hindi Newsएनसीआर न्यूज़manoj tiwari attack kanhaiya kumar says he come for 40 days tour north east delhi lok sabha election

40 दिनों के टूर पर आए हैं; कन्हैया कुमार से टक्कर पर क्या बोले मनोज तिवारी? 14,600 करोड़ का जिक्र

Manoj Tiwari Vs Kanhaiya Kumar: कन्हैया कुमार से टक्कर पर मनोज तिवारी ने कहा कि वह 40 दिनों के भ्रमण पर आए हैं। साथ ही उन्होंने कन्हैया को 'टुकड़े-टुकड़े गैंग' का नेतृत्व करने वाला बताया।

Devesh Mishra एएनआई, नई दिल्लीMon, 15 April 2024 08:20 AM
share Share

देश की राजधानी के उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट पर चुनावी मुकाबला काफी दिलचस्प होता दिख रहा है। भाजपा ने यहां से मशहूर गायक मनोज तिवारी को टिकट दिया है। वहीं कांग्रेस ने कन्हैया कुमार को चुनावी मैदान में उतारा है। इस सीट से मनोज तिवारी पिछले दो बार (2014 और 2019) चुनाव जीत चुके हैं। कन्हैया कुमार से टक्कर पर मनोज तिवारी ने कहा कि वह (कन्हैया) 40 दिनों के भ्रमण पर आए हैं। साथ ही उन्होंने कन्हैया को 'टुकड़े-टुकड़े गैंग' का नेतृत्व करने वाला बताया।

क्या-क्या बोले मनोज तिवारी?
सांसद मनोज तिवारी ने कहा, 'इस चुनाव में जो लोग 40 दिनों के लिए भ्रमण पर आए हैं, वह लोग जब आएंगे तो हमारे क्षेत्र में 14,600 करोड़ रुपए का जो कार्य हुआ है उसे देखेंगे। वैसे... टुकड़े-टुकड़े गैंग का नेतृत्व करने वाले लोग, दिल्ली और दिल्ली के लोगों के प्रति कितने जिम्मेदार हो सकते हैं? जो देश का सम्मान नहीं कर सकते, सेना का सम्मान नहीं कर सकते।'

आएंगे तो देखेंगे...
भाजपा नेता मनोज तिवारी ने कन्हैया कुमार पर अटैक करते हुए कहा, 'वह आएंगे तो देखेंगे कि कैसे पहली बार क्षेत्र में मेट्रो लाई जाती है, कैसे पहली बार सेंट्रल स्कूल लाया जाता है, पहली बार रेलवे स्टेशन लाया जाता है, कैसे पहली बार पासपोर्ट ऑफिस बना दिया जाता है... ये सब कुछ देखेंगे ही। हमें पूरा विश्वास है कि कांग्रेस जिसने इस क्षेत्र को हमेशा नजरअंदाज किया उसे ये दिख जाएगा कि कैसे कोई सांसद 14,600 करोड़ रुपए का काम कर देता है।

क्या बोले कन्हैया?
वहीं टिकट मिलने के बाद कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने कहा, 'मैं दिल्ली की जनता का आभार व्यक्त करना चाहता हूं। मैं दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी, सभी पार्टी कार्यकर्ताओं और नेतृत्व को धन्यवाद देना चाहता हूं... इससे यह मैसेज जाएगा कि हम मजबूती से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। हम पार्टी के उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे।' 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें