Notification Icon
Hindi Newsएनसीआर न्यूज़khesari lal yadav seema haider film shooting fake news viral video fact check

खेसारी लाल यादव ने सीमा हैदर को फिल्म शूटिंग के दौरान कहा बंदरिया, वायरल वीडियो का क्या है सच?

Khesari Lal Yadav, Seema Haider film: एडिटिंग टूल की मदद से सीमा और खेसारी की फेक तस्वीरें बनाई गई हैं। कई वीडियो को जोड़कर इस क्लिप को तैयार किया गया है। यह वीडियो पूरी तरह भ्रामक है।

Devesh Mishra लाइव हिंदुस्तान, ग्रेटर नोएडाMon, 16 Oct 2023 02:30 PM
share Share

Khesari Lal Yadav, Seema Haider: खेसारी लाल यादव ने सीमा हैदर को फिल्म शूटिंग के दौरान बंदरिया कह दिया... सोशल मीडिया पर एक वायरल न्यूज क्लिप में यह दावा किया जा रहा है। वीडियो में भोजपुरी गायक और अभिनेता खेसारी लाल यादव किसी को बंदरिया कहते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं वीडियो में सीमा हैदर के भी कई फुटेज डाले गए हैं। वीडियो में यह दावा किया जा रहा है कि सीमा और खेसारी किसी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं।

वायरल वीडियो में क्या?
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो में कई क्लिप इस्तेमाल किए गए हैं। शुरुआत में खेसारी लाल यादव कहते हैं कि 'ए बनरी (बंदरिया) ए...' इसके बाद वाइस-ओवर में एक महिला बोलती है, 'शूटिंग के दौरान खेसारी लाल ने सीमा हैदर को बंदरिया बोल दिया। लेकिन खेसारी लाल ने सीमा हैदर के साथ मजाक किया है। खेसारी लाल और सीमा हैदर की फिल्म की शूटिंग हो रही है। ये सबसे महंगी फिल्म है।' 'लाइव हिंदुस्तान' ने जब इस वीडियो का फैक्ट चेक किया तो इसे फेक पाया। एडिटिंग टूल की मदद से सीमा और खेसारी की फेक तस्वीरें बनाई गई हैं। कई वीडियो को जोड़कर इस क्लिप को तैयार किया गया है। वहीं खेसारी के साथ डांस कर रही अभिनेत्री भी सीमा हैदर नहीं है।

फिल्म की शूटिंग का क्या सच?
अमित जानी नाम के एक प्रोड्यूसर 'कराची टू नोएडा' नाम की एक फिल्म बना रहे हैं। यह फिल्म सीमा और सचिन की लव स्टोरी पर आधारित है। इस फिल्म में भी सीमा का रोल फरहीन फलक नाम की अभिनेत्री निभा रही हैं। ऐसे में सीमा हैदर किसी भी फिल्म की शूटिंग नहीं कर रही है। वीडियो में यह दावा किया गया है कि सीमा और खेसारी की फिल्म बन रही है। फैक्ट चेकिंग के दौरान यह दावा भ्रामक पाया गया। किसी भी प्रोडक्शन हाउस की तरफ से या सीमा हैदर ने इसकी कोई जानकारी नहीं दी है।

गौरतलब है कि पाकिस्तान से अपने चार बच्चों को लेकर सीमा हैदर अवैध तरीके से भारत आ गई है। उसका दावा है कि एक गेम खेलते समय उसे ग्रेटर नोएडा के सचिन से प्यार हो गया था। दया याचिका दायर कर उसने भारतीय नागरिकता की मांग की है। हालांकि कई लोगों का यह शक है कि वो पाकिस्तानी जासूस है। कई एजेंसियां सीमा केस की जांच कर रही है। सीमा ने सचिन के साथ जीने-मरने की बात कही है। उसने कहा कि अगर उसे पाकिस्तान भेजा गया तो वहां के लोग उसके हाथ-पैर काट डालेंगे और उसकी हत्या कर देंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें