Notification Icon
Hindi Newsएनसीआर न्यूज़kanhaiya kumar first reaction after defeat by manoj tiwari in north east delhi

कन्हैया कुमार दिल्ली में अपनी हार पर क्या बोले, मनोज तिवारी को कैसे दी बधाई

Manoj Tiwari Kanhaiya Kumar: उत्तर-पूर्वी दिल्ली सीट पर कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार को हार का सामना करना पड़ा। कन्हैया को भाजपा उम्मीदवार और लगातार दो बार के सांसद मनोज तिवारी ने बड़े अंतर से मात दी।

Sudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 4 June 2024 03:20 PM
share Share

उत्तर-पूर्वी दिल्ली सीट पर कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार को हार का सामना करना पड़ा। कन्हैया को भाजपा उम्मीदवार और लगातार दो बार के सांसद मनोज तिवारी ने बड़े अंतर से मात दी। जनादेश स्पष्ट होने के बाद कन्हैया कुमार ने ना सिर्फ मनोज तिवारी को जीत की बधाई दी बल्कि अपनी हार स्वीकार करते हुए कहा कि वह जनता के हुक्म को सर-आंखों पर रखते हुए उनके लिए आवाज उठाते रहेंगे। 

कन्हैया कुमार ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद कहा। कन्हैया ने लिखा, 'मैं उत्तर-पूर्वी दिल्ली की जनता, कांग्रेस पार्टी और हमारे चुनाव में अपना योगदान देने वाले समस्त कार्यकर्ताओं, साथियों और इंडिया समूह के सभी सहयोगी दलों का दिल से धन्यवाद अदा करता हू।' उन्होंने भीषण गर्मी में चुनाव करवाने की कठिन जिम्मेदारी संभालने के लिए चुनाव आयोग, पुलिस, सुरक्षाकर्मी और प्रशासन को बधाई दी। 

कन्हैया ने मनोज तिवारी को बधाई दी और उम्मीद जताई की वह उम्मीदों पर खड़ा उतरेंगे। कन्हैया ने कहा, 'मेरे विपक्षी उम्मीदवार मनोज तिवारी जी को तीसरी बार सांसद चुने जाने पर बहुत बधाई और शुभकामनाएं। आशा करता हूं कि वो जनता की आकांक्षाओं पर खड़े उतरेंगे।' अंत में उन्होंने अपने लिए जनता के आदेश पर कहा, 'इंडिया समूह को उत्तर पूर्वी दिल्ली की जनता ने विपक्ष की भूमिका निभाने का आदेश दिया है। उनका हुक्म सर - आंखों पर! हम इस क्षेत्र की जनता के लिए एक सक्रिय और सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएंगे और उनकी मांगों और मुद्दों के लिए निरंतर आवाज उठाते रहेंगे। धन्यवाद! जय हिन्द!'

उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट से हार का मुंह देखने वाले कन्हैया को इससे पहले 2019 में बेगूसराय से भी हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, तब वह वाम दल का हिस्सा थे। बाद में कांग्रेस में शामिल हो गए। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें