Notification Icon
Hindi Newsएनसीआर न्यूज़Having more children and getting periods at an early age is also increasing high blood pressure in women: Study

ज्यादा बच्चे पैदा करना और कम उम्र में पीरियड आना भी महिलाओं में हाई ब्लड प्रेशर बढ़ा रहा : स्टडी

महिलाओं में मोटापा, खान-पान और खराब जीवनशैली ही ब्लड प्रेशर के लिए जिम्मेदार नहीं है। इसके पीछे लैंगिक वजहों जैसे घरेलू हिंसा, ज्यादा बच्चे पैदा करना आदि कारण भी हाई ब्लड प्रेशर का खतरा बढ़ा सकते हैं।

Praveen Sharma नई दिल्ली। हिन्दुस्तान, Mon, 27 March 2023 12:29 AM
share Share

महिलाओं में मोटापा, खान-पान और खराब जीवनशैली ही ब्लड प्रेशर के लिए जिम्मेदार नहीं है। इसके पीछे लैंगिक वजहों जैसे घरेलू हिंसा, ज्यादा बच्चे पैदा करना आदि कारण भी हाई ब्लड प्रेशर का खतरा बढ़ा सकते हैं।

देशभर में 15 से 49 साल की आयु वाली 11.8 फीसदी महिलाएं हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित हैं। इसकी वजह से उन्हें लिवर, किडनी, दिल और स्ट्रोक जैसी परेशानियां हो सकती हैं। यह जानकारी दिल्ली के जीटीबी अस्पताल और पीजीआई चंडीगढ़ के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के अध्ययन में सामने आई है। यह अध्ययन राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण की सालाना रिपोर्ट के आधार पर किया गया है, जिसमें 15 साल से 49 साल की उम्र वाली 6,99,686 महिलाओं को शामिल किया गया था। डॉक्टर प्रगति छाबड़ा इसकी प्रमुख अध्ययनकर्ता हैं।

अध्ययन में डॉक्टरों ने बताया है कि घरेलू हिंसा, ज्यादा उम्र में बच्चे पैदा करना, ज्यादा बच्चे पैदा करना, 12 साल से कम उम्र में मासिक धर्म (पीरियड) शुरू होना, गर्भ निरोधक गोलियों का ज्यादा इस्तेमाल करना, गर्भशय की सर्जरी होना भी महिलाओं में हाई ब्लड प्रेशर की वजह है। अभी तक मोटापा, शराब, धूम्रपान का सेवन और जीवनशैली को ही ब्लड प्रेशर का खतरा माना जाता है। डॉक्टरों ने बताया कि महिलाओं में लैंगिक समस्याएं भी मधुमेह का खतरा बढ़ाती हैं। ऐसे में इन्हें अनदेखा नहीं किया जा सकता।

गर्भ निरोधक गोलियों का सेवन करने वाली 15.3 फीसदी महिलाएं पीड़ित

  • 12 साल से कम उम्र में पीरियड शुरू होने वाली 4.6 फीसदी महिलाओं में ब्लड प्रेशर की परेशानी सामने आई है।
  • सही समय पर पीरियड शुरू होने वाली सिर्फ 3.9 फीसदी महिलाओं को ही हाई ब्लड प्रेशर की दिक्कत हुई।
  • घरेलू हिंसा झेलने वाली 12.1 फीसदी महिलाओं में हाई ब्लड प्रेशर की समस्या पाई गई।
  • कभी गर्भ निरोधक गोली का इस्तेमाल करने वाली 15.3 फीसदी महिलाओं में हाई ब्लड प्रेशर मिला।
  • गर्भ निरोधक गोली का इस्तेमाल न करने वाली सिर्फ 11 फीसदी महिलाओं में हाई ब्लड प्रेशर मिला।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें