Notification Icon
Hindi Newsएनसीआर न्यूज़father killed son and daughter by drowning them in well after dispute with second wife in palwal

पिता ने मासूम बेटे और बेटी को कुएं में डुबोकर मार डाला, डेढ़ साल पहले की थी दूसरी शादी

पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से पलवल के मर्रोली गांव निवासी भगत सिंह पृथला औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्ट्री में हेल्पर नौकरी करता है। उसकी पहली पत्नी कौशल की दो वर्ष पहले आग लगने से मौत हो गई थी।

Praveen Sharma फरीदाबाद। हिन्दुस्तान, Fri, 19 May 2023 01:13 AM
share Share

हरियाणा के पलवल जिले की सोफ्ता कॉलोनी (श्याम कॉलोनी) में गुरुवार दोपहर एक व्यक्ति ने घरेलू कलह में अपने दो बच्चों को लेकर एक कुएं में कूद गया। आरोप है कि कुएं में कूदने के बाद उसने उनके ऊपर पैर रखकर दोनों बच्चों की डुबोकर हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में सीकरी गांव निवासी प्रॉपर्टी डीलर धीरेंद्र सिंह की शिकायत पर आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से पलवल के मर्रोली गांव निवासी भगत सिंह पृथला औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्ट्री में हेल्पर नौकरी करता है। उसकी पहली पत्नी कौशल की दो वर्ष पहले आग लगने से मौत हो गई थी। पहली पत्नी से पांच वर्षीय बेटी निक्की और चार वर्षीय बेटा बिंदू था। डेढ़ साल पहले उसने पुन्हाना निवासी आशा से दूसरी शादी कर ली थी। वह अपने दोनों बच्चों और पत्नी के साथ पलवल की सोफ्ता कॉलोनी में रहता था। आरोप है कि पिछले कुछ समय से बच्चों को लेकर घर में कलह चल रहा था। आए दिन बच्चों को लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा होता रहता था। भगत सिंह रात की ड्यूटी कर गुरुवार सुबह अपने घर आया था। गुरुवार सुबह भी बच्चों को लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। आरोप है कि भगत सिंह अपने बच्चों को घर से ले आया और घर से करीब 800 मीटर दूरी स्थित 15 फीट गहरे कुएं में बच्चों के साथ कूद गया और पानी में डुबोकर बच्चों की हत्या कर दी। आस-पड़ोस के लोगों ने भगत सिंह को बाहर निकाल लिया। इसके बाद बच्चों के शवों को भी बाहर निकाला गया।

गर्दन पर पैर रख दिए थे

आस-पड़ोस के लोगों ने बताया कि आरोपी ने बच्चों की गर्दन पर पैर रख दिया था। लोगों ने बताया कि घटना के वक्त आरोपी नशे की हालत में था और घटना के बाद भी गुस्से में नजर आ रहा था। हालांकि, आरोपी के शराब के नशे में होने की बात से इनकार किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। 

आरोपी ने कहा- दूसरी पत्नी बच्चों का ख्याल नहीं रखती थी

पुलिस हिरासत में आरोपी ने बताया है कि दूसरी शादी के बाद उसके और उसकी पत्नी के बीच बच्चों की परवरिश को लेकर अक्सर झगड़ा होता रहता था। उसकी पत्नी बच्चों का ख्याल नहीं रखती थी। इसी कारण घर में कलेश होता था। इसी वजह से वह दोनों बच्चों को लेकर कुएं में कूद गया था। पानी में डूबने से दोनों बच्चों की मौत हो गई थी। शुक्रवार को आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।  

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें