Notification Icon
Hindi Newsएनसीआर न्यूज़delhi police threats me said Mahamandaleshwar Yeti Narasimhanand Giri start hunger strike

दिल्ली पुलिस ने नेतागिरी निकाल देने की धमकी दी, यति नरसिंहानंद गिरी का आमरण अनशन शुरू

कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक. महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद का आरोप है कि दिल्ली पुलिस ने उन्हें नेतागिरी निकाल देने की धमकी दी और उनके साथ अभद्रता से बातचीत की है। उनका आमरण अनशन शुरू हुआ है।

Nishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, ट्रांस हिंडनWed, 8 Nov 2023 07:10 AM
share Share

महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी ने आमरण अनशन की शुरुआत कर दी है। दरअसल यह अनशन जनसंख्या नियंत्रण कानून के समर्थन में शुरू किया गया है। यति नरसिंहानंद गिरी ने जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के अध्यक्ष अनिल चौधरी के समर्थन में गाज़ियाबाद जिला मुख्यालय पर अपना आमरण अनशन आरम्भ किया है। अनिल चौधरी पिछले 10 दिन से साहिबाबाद में आमरण अनशन कर रहे हैं। उनकी मांग जनसंख्या नियंत्रण को लेकर कानून बनाने की है। इससे पहले मंगलवार को जनसंख्या नियंत्रण कानून के समर्थन में दिल्ली के जंतर मंतर पर आमरण अनशन करने जा रहे महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज को मंगलवार की सुबह दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। यति नरसिंहानंद गिरी महाराज ने दिल्ली पुलिस पर आऱोप भी लगाया है। 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नरसिंहानंद ने दिल्ली पुलिस पर गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। रिपोर्ट के मुताबिक. नरसिंहानंद का आरोप है कि दिल्ली पुलिस ने उन्हें नेतागिरी निकाल देने की धमकी दी और उनके साथ अभद्रता से बातचीत की है। शिवशक्ति धाम डासना के पीठाधीश्वर तथा श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी को यूपी गेट पर रोक गया था।

इसके बाद वह सड़क पर ही धरना देकर बैठ गए। काफी गहमागहमी के बाद पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया। इसके बाद वह लाजपत नगर में चल रहे जनसंख्या समाधान फाउंडेंशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आमरण अनशन स्थल पर पहुंचे और अपना समर्थन दिया। साथ ही जिला मुख्यालय पर आमरण अनशन करने की घोषणा की थी।

महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी को मंगलवार दोपहर दिल्ली पुलिस ने जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के अध्यक्ष अनिल चौधरी के समर्थन में दिल्ली के जंतर मंतर पर अनशन करने के लिए जाते वक्त यूपी गेट बार्डर पर रोक लिया। दिल्ली पुलिस की टीम ने यूपी बार्डर से दिल्ली में घुसते उन्हें रोक दिया। वह हाईवे पर ही धरने पर बैठ गए। पुलिस यति को गाजीपुर थाने ले गई थी। बाद में उन्हें छोड़ दिया गया था। अब यति नरसिंहानंद ने दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें