Notification Icon
Hindi Newsएनसीआर न्यूज़delhi man livestreams suicide attempt on Instagram sister call police rescued

भाई सुसाइड कर रहा है उसे बचा लो...इंस्टाग्राम देखकर बहन ने पुलिस को किया फोन; इस बात से था परेशान

दिल्ली में एक व्यक्ति इंस्टाग्राम पर लाइव आकर सुसाइड करने की कोशिश कर रहा था। भाई को सोशल मीडिया पर लाइव देखकर बहन ने तुरंत पुलिस को फोन किया। जिन्होंने उसकी जान बचाई।

Sneha Baluni लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 23 Sep 2023 04:25 AM
share Share

दिल्ली में एक शख्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर लाइव आकर सुसाइड करने की कोशिश कर रहा था। बहन ने जब भाई को ऐसा करते हुए लाइव देखा तो तुरंत पुलिस को फोन करके मदद मांगी। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और उसकी जान बचा ली। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। शख्स शाहदरा के छोटा ठाकुर द्वारा में अकेले रहता है। उसका अपनी पत्नी से विवाद चल रहा है।

मामले की जानकारी देते हुए दिल्ली पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया पर लाइव के दौरान 28 साल का युवक कथित तौर पर सुसाइड की कोशिश कर रहा था। शख्स अकेला रहता है और वैवाहिक विवाद से गुजर रहा है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, 'इंस्टाग्राम पर उसकी लाइवस्ट्रीम देखने के बाद, शख्स की बहन ने पुलिस को फोन किया और मदद मांगी, जिसके बाद फर्श बाजार एसएचओ टीम ने उसकी लोकेशन ट्रेस की और शाहदरा के छोटा ठाकुर द्वारा में उस व्यक्ति के घर पहुंचकर उसकी जान बचाई।'

पुलिस ने बताया कि व्यक्ति ने अपनी बांह पर ब्लेड से चोट पहुंचाई थी और लहूलुहान हालत में पड़ा था। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले में आगे की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। युवक का अपनी पत्नी से कोई विवाद चल रहा है। लगभग एक हफ्ते पहले गुरुग्राम में एक शख्स ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर सुसाइड कर लिया था। गेस्ट हाउस में महिला मित्र का जन्मदिन मनाने के बाद उसने फांसी का फंदा लगा लिया था।

मृतक की पत्नी ने महिला मित्र पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। 10 सितंबर रविवार शाम को शख्स हिमाचल प्रदेश के मंडी की रहने वाली महिला मित्र के साथ जन्मदिन मनाने के लिए गुरुग्राम सेक्टर 38 स्थित गेस्ट हाउस में गया था। दोनों रातभर यहां रुके रहे। इसके बाद सोमवार लगभग 2:30 बजे महिला चेकआउट करके चली गई। लेकिन शख्स वहीं रुका रहा। इसके बाद उसने लाइव आकर सुसाइड कर लिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें