Notification Icon
Hindi Newsएनसीआर न्यूज़Delhi HC grants bail to Avtar Singh Kochar in ED MCOCA case involving Sukesh Chandrasekar and Jacqueline Fernandez

जिस केस में सुकेश और जैकलीन का है नाम उसी में हुई एक की जमानत, 200 करोड़ की वसूली का आऱोप

दिल्ली पुलिस ने अदिति सिंह की शिकायत पर केस दर्ज किया था। अदिति का आरोप था कि उनसे 200 करोड़ रुपये लिए गए हैं। जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने सुकेश चंद्रशेखर और अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

Nishant Nandan एएनआई, नई दिल्लीWed, 29 Nov 2023 07:48 AM
share Share

दिल्ली हाई कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग और मकोका केस में अवतार सिंह कोचर को बड़ी राहत दे दी है। अवतार सिंह कोचर को अदालत से जमानत मिल गई है। अवतार सिंह कोचर 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग केस में आरोपी है। इस केस में महाठग सुकेश चंद्रशेखर और बॉलीवुड की अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस का भी नाम है। अवतार सिंह कोचर पिछले 2 सालों से जेल में था। जेल में गुजारे समय, उसकी उम्र औऱ मेडिकल कंडीशन को देखते हुए जस्टिस दिनेश कुमार शर्मा ने अवतार सिंह कोचर को जमानत दी है। इसी के साथ अदालत ने यह भी निर्देश दिया कि आरोपी को 5 लाख रुपये का बॉन्ड भरना होगा।

इसके साथ ही अदालत ने अवतार सिंह कोचर पर कई पाबंदियां भी लगा दी हैं। अदालत ने कहा है कि देश छोड़ने से पहले उसे कोर्ट की इजाजत लेनी होगी। इसके अलावा उसे प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तौर से किसी भी गवाह को प्रभावित नहीं करने का निर्देश दिया गया है। उसे अपना फोन नंबर आर्थिक अपराध शाखा के जांच अधिकारी को देना होगा औऱ आर्थिक अपराध शाखा में हाजिरी भी लगानी होगी। 

69 साल के कोचर के खिलाफ Offences Wing (EOW) ने MCOCA केस दर्ज किया था। दिल्ली पुलिस ने अदिति सिंह की शिकायत पर केस दर्ज किया था। उनका आरोप था कि उनसे 200 करोड़ रुपये वसूले गए हैं। जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने सुकेश चंद्रशेखर और अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया था। दिल्ली पुलिस ने पहले ही चार्जशीट दाखिल की है। इसके बाद PMLAके तहत शिकायत मिलने के बाद Enforcement Directorate (ED)ने भी केस दर्ज किया था। ED की चार्जशीट पर संज्ञान लेने के बाद दिल्ली की एक विशेष अदालत ने बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस और अन्य आरोपियों को समन जारी किया था। 

इससे पहले जैकलीन भी अदालत के समक्ष पेश हुई थीं। पटियाला हाउस कोर्ट ने अभिनेत्री को जमानत दे दी थी। महाठग सुकेश चंद्रशेखर इस वक्त जेल मे बंद है। सुकेश पर आरोप है कि उनसे अफसर बनकर लोगों से पैसे ठगे थे। यह भी आरोप है कि वो जेल ही अपने टारगेट को फोन कर पैसे वसूल लेता था। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें