Notification Icon
Hindi Newsएनसीआर न्यूज़Congress leader Kanhaiya Kumar files nomination from North East Delhi seat

धर्मगुरुओं से भेट, हवन और फिर नामांकन; मनोज तिवारी से मुकाबले के लिए कन्हैया तैयार

अपना नामांकन दाखिल करने से पहले छात्रनेता से राजनेता बने कन्हैया कुमार ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल में कुछ तस्वीरें शेयर किया। इसमें वो अलग-अलग धर्मों के गुरुओं के साथ नजर आ रहे हैं।

Nishant Nandan एएनआई, नई दिल्लीMon, 6 May 2024 09:18 AM
share Share

दिल्ली में लोकसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज है। इस बीच उत्तर-पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस प्रत्याशी और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU)के पूर्व छात्र नेता कन्हैया कुमार ने अपना नामांकन दाखिल किया है।नामांकन दाखिल करने के बाद कन्हैया कुमार ने मीडिया से बातचीत में कहा, 'हम नॉर्थईस्ट दिल्ली के युवाओं के लिए नौकरी चाहते हैं। हम दुकानदारों पर थोपे गई जीएसटी से राहत चाहते हैं। हम यह चाहते हैं कि श्रमिकों को 400 न्यूनतम मेहनताना दिया जाए। हम शांति, न्याय और विकास चाहते हैं।'

नामांकन दाखिल करने से पहले छात्रनेता से राजनेता बने कन्हैया कुमार ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल में कुछ तस्वीरें शेयर किया। इसमें वो अलग-अलग धर्मों के गुरुओं के साथ नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में वो हवन करते भी नजर आ रहे हैं। 

कन्हैया कुमार ने एक्स पर लिखा, 'आज नामांकन से पहले सभी धर्मों के गुरुओं ने मुझे संविधान की प्रस्तावना भेंट कर मेरे लिये दुआएं कीं और आशीर्वाद दिया। यही हमारा भारत है। यही हमारा संविधान। ‘सर्व धर्म सम भाव’। इस भारत और इसके संविधान की रक्षा के लिए मैं अपनी पूरी जान लगा दूंगा। जय जवान, जय किसान, जय संविधान।'

 

इससे पहले कन्हैया कुमार ने एक वीडियो शेयर किया था और कहा था कि वो अन्याय के खिलाफ लड़ेंगे। कन्हैया कुमार दूसरी बार लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। इस बार दिल्ली की इस प्रतिष्ठित सीट पर उनके सामने बीजेपी के दो बार के सांसद मनोज तिवारी हैं। साल 2019 में कन्हैया कुमार ने बिहार के बेगूसराय में सीपीआई की टिकट पर चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में गिरिराज सिंह ने कन्हैया को हराया था। साल 2021 में कन्हैया ने कांग्रेस का दामन थाम लिया था। 

साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में मनोज तिवारी को दिल्ली की इस सीट पर 53.90 फीसदी वोट मिले थे। दिल्ली में कांग्रेस, आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है। गठबंधन के फॉर्मूल के तहत कांग्रेस दिल्ली की सात में से तीन सीटों पर मैदान में है तो वहीं AAP 4 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। दिल्ली में 25 मई को चुनाव होने हैं। 4 जून को वोटों की गिनती होगी। दिल्ली की सात लोकसभा सीटों में नई दिल्ली, साउथ दिल्ली, ईस्ट दिल्ली, वेस्ट दिल्ली, चांदनी चौक, नॉर्थ वेस्ट और नॉर्थ ईस्ट दिल्ली शामिल हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें