Notification Icon
Hindi Newsएनसीआर न्यूज़cold wave in delhi for next three days due to snowfall in mountains

पहाड़ों पर बर्फबारी से कंपकपाई राजधानी, अगले तीन दिन में और गिर सकता है दिल्ली का पारा

पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद से दिल्ली और पहाड़ी इलाकों से सटे राज्यों में ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन तक पारा और गिरने का अनुमान है। बुधवार सुबह 9 बजे तक दिल्ली का न्यूनतम...

Karishma Singh प्रमुख संवाददाता, नई दिल्लीWed, 16 Dec 2020 04:55 AM
share Share

पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद से दिल्ली और पहाड़ी इलाकों से सटे राज्यों में ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन तक पारा और गिरने का अनुमान है। बुधवार सुबह 9 बजे तक दिल्ली का न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो मंगलवार से ज्यादा है। मंगलवार को यह 4.1 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था। दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत में सर्दी का सितम शुरू हो गया। एक ओर ठंड और दूसरी और कोरोना से दिल्ली की मुश्किलें अभी कम होती नजर नहीं आ रही हैं।  राजधानी अगले तीन दिन तक शीतलहर की चपेट में रहने का अनुमान लगाया जा रहा है।

अभी और गिरेगा दिल्ली का पारा
राजधानी सहित कई राज्यों में सर्दी ने अपना सितम ढहाना शुरू कर दिया है। बर्फीली हवाओं के चलने से लगातार पारा गिरता जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिनों में दिल्ली का पारा 4 डिग्री तक गिर सकता है। यूं तो दिल्ली में अक्तूबर और नवंबर महीने में ही इस बार सामान्य से ज्यादा ठंड का सामना लोगों को करना पड़ा था। लेकिन, दिसंबर महीने में पूर्वी दिशा से आने वाली हवाओं के चलते मौसम काफी हद तक गरम हो गया था। आमतौर पर अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर चल रहे थे। लेकिन, बीते चार दिनों में स्थिति काफी बदल गई है। शुक्रवार और शनिवार को आए पश्चिमी विक्षोभ के बाद से हवा आमतौर पर उत्तर पश्चमी दिशा से चल रही है। यह हवा अपने साथ हिमपात वाले इलाकों से बर्फ की ठंडक ला रही है। इससे दिल्ली के लोगों को कड़ाके की सर्दियों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के सफदरजंग मौसम केन्द्र में मंगलवार के दिन अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो कि सामान्य से पांच डिग्री कम है। जबकि, न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस रहा। यह भी सामान्य से पांच डिग्री कम है।

— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 16, 2020

सीजन का सबसे ठंडा दिन

राजधानी दिल्ली के लिए मंगलवार का दिन इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। इससे पहले नवंबर के महीने में न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था। इस सीजन में यह पहली बार है जब न्यूनतम तापमान इस स्तर पर पहुंचा हो।

तीन दिन कंपाएगी बर्फीली हवा

राजधानी दिल्ली को अगले तीन दिन बर्फीली हवा कंपाएगी। मौसम विभाग का अनुमान है कि इस दौरान हवा की दिशा उत्तर पश्चिमी ही रहने की संभावना है। यह हवा अपने साथ बर्फ की ठंडक लाएगी और लोगों को सर्दी का सामना करना पड़ेगा। अगले तीन दिन के लिए भी कोल्ड डे और कोल्ड वेब जैसी स्थिति रहने की संभावना जताई गई है। खासतौर पर 18 तारीख के दिन दोनों ही स्थिति रह सकती है।

जफरपुर सबसे ज्यादा ठंडा

दिल्ली का जफरपुर इलाका मंगलवार के दिन सबसे ज्यादा ठंडा रहा। यहां का अधिकतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो कि सामान्य से छह डिग्री कम है। जबकि, यहां पर न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से पांच डिग्री कम है। इसके अलावा, पालम में भी अधिकतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो कि सामान्य से छह डिग्री कम है।

चार दिन में दस डिग्री गिरा न्यूनतम तापमान

तारीख            न्यूनतम तापमान

12 दिसंबर       14.4 डिग्री सेल्सियस
13 दिसंबर       11.1 डिग्री सेल्सियस
14 दिसंबर       8.4 डिग्री सेल्सियस
15 दिसंबर       4.1 डिग्री सेल्सियस

(स्रोतः भारतीय मौसम विभाग)

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें