Notification Icon
Hindi Newsएनसीआर न्यूज़Smriti Irani becomes active in Delhi before assembly elections political speculations intensify about BJP

दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले सक्रिय हुईं स्मृति ईरानी, सियासी अटकलें तेज

2019 के लोकसभा चुनाव में अमेठी के गढ़ को भेदने वाली स्मृति ईरानी को भाजपा ने अब दिल्ली में सक्रिय किया है। भाजपा 26 साल से दिल्ली की सत्ता से बाहर है। बीते दो विधानसभा चुनावों में पार्टी का प्रदर्शन खराब रहा है और वह दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाई।

Praveen Sharma हिन्दुस्तान, नई दिल्ली। गौरव त्यागीTue, 10 Sep 2024 12:07 AM
share Share

Delhi Assembly Election 2025 : दिल्ली विधानसभा के चुनावी रण में स्मृति ईरानी (Smriti Irani) भी भाजपा का प्रमुख चेहरा हो सकती हैं। भाजपा आलाकमान ने सदस्यता अभियान के दौरान सात जिलों में स्मृति ईरानी के कार्यक्रम लगाकर चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है। उन्होंने अलग-अलग जनपदों में बैठक शुरू कर दी हैं। प्रदेश स्तर के भाजपा नेता भी उनकी सक्रियता पर नजर बनाए हुए हैं।

वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में अमेठी के गढ़ को भेदने वाली पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को भाजपा आलाकमान ने दिल्ली में सक्रिय किया है। भाजपा 26 साल से दिल्ली की सत्ता से बाहर है। बीते दो विधानसभा चुनावों में पार्टी का प्रदर्शन खराब रहा है और वह दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाई। वर्ष 2015 में किरण बेदी और 2020 में बगैर सीएम प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरकर भी भाजपा को फायदा नहीं हुआ। दिल्ली की सत्ता में काबिज होने के लिए भाजपा अपने तरकश के सभी तीर इस्तेमाल कर रही है।

लोकसभा चुनाव में छह टिकट बदलकर कार्यकर्ताओं को दिए गए और उन्हें राजधानी के अलग-अलग इलाकों में सक्रिय किया गया। अब पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को दिल्ली के दंगल में उतारा गया है।

कार्यक्रमों में सांसदों को शामिल रहने के निर्देश स्मृति ईरानी सीधे पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर रही हैं। मंगलवार को केशवपुरम जिले में ब्रिटानिया चौक के पास उनका कार्यक्रम है। सभी जिलों के कार्यक्रमों में सांसदों को भी शामिल रहने के निर्देश दिए गए हैं।

सदस्यता अभियान में आधी दिल्ली में उनके कार्यक्रम लगने के बाद भाजपा नेता भी उनकी चुनावी भूमिका के कयास लगाने लगे हैं।

इलाके में कार्यक्रम तय

भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर स्मृति ईरानी के सात जिलों में कार्यक्रम लगाए गए हैं। नवीन शाहदरा, करोल बाग, नई दिल्ली, चांदनी चौक, शाहदरा, मयूर विहार और केशवपुरम जिले में स्मृति ईरानी के कार्यक्रम तय किए गए हैं। कार्यक्रमों से मीडिया को दूर रखा गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें