Hindi Newsएनसीआर न्यूज़seema haider was slapped or not facts of attack case

सीमा हैदर का गला दबा दिया गया था, थप्पड़ भी पड़े? सामने आ गया सच

पहलगाम हमले के बाद से एक बार फिर चर्चा में आई पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर के घर में घुसकर हमले की कोशिश के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है।

Sudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, ग्रेटर नोएडाMon, 5 May 2025 03:01 PM
share Share
Follow Us on
सीमा हैदर का गला दबा दिया गया था, थप्पड़ भी पड़े? सामने आ गया सच

पहलगाम हमले के बाद से एक बार फिर चर्चा में आई पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर के घर में घुसकर हमले की कोशिश के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि सीमा हैदर को आरोपी ने कई थप्पड़ मारे और गला भी दबा दिया था। हमले को जानलेवा बताया गया है। हालांकि, नोएडा पुलिस का कहना है कि गुजरात से आया शख्स इससे पहले की सीमा हैदर पर हमला कर पाता, उसे दबोच लिया गया। सीमा हैदर के वकील एपी सिंह ने भी 'लाइव हिन्दुस्तान' से बातचीत में कहा कि सीमा हैदर हमले में बाल-बाल बच गई। आरोपी उसको चोट नहीं पहुंचा पाया था।

कथित तौर पर पबजी गेम खेलते हुए ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा निवासी सचिन मीणा से प्यार होने के बाद सीमा हैदर मई 2023 में नेपाल के रास्ते भारत आ गई थी। उसका कहना है कि वह अपना धर्म बदल चुकी है और सचिण मीणा से शादी कर चुकी है। पाकिस्तान से चार बच्चों को लेकर आई सीमा हैदर ने हाल ही में सचिन के बच्चे को भी जन्म दिया है। पहलगाम हमले के बाद से वह चर्चा में है। उसे पाकिस्तान वापस भेजे जाने की मांग सोशल मीडिया पर जोरशोर से चल रही है।

इस बीच शनिवार शाम सचिन के घर में एक युवक घुस गया,जिस गिरफ्तार करके पुलिस ने जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान तेजस जानी के रूप में की है। वह गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले का रहने वाला है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इससे पहले कि वह सीमा हैदर पर हमला कर पाता, उसे दबोच लिया गया। गिरफ्तार करके उसे जेल भेज दिया गया है।

रबूपुरा थाने के एसएचओ सुजीत उपाध्याय ने कहा, 'शाम करीब 7 बजे जानी ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा पहुंचा और सीमा हैदर के घर में घुस गया। उस वक्त सीमा हैदर छत पर थी। सचिन और परिवार के अन्य सदस्य भी घर में ही थे।' अनजान शख्स के घर में घुसते ही परिवार के सदस्यों ने उसे पकड़ लिया। शोर सुनकर आसपास के लोग भी दौड़ पड़े। सभी ने मिलकर उसे दबोच लिया और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचते ही पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।

एपी सिंह ने क्या बताया
लाइव हिन्दुस्तान से बातचीत में सीमा हैदर के मुंहबोले भाई और उसका केस लड़ रहे सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील एपी सिंह ने कहा कि हमले में सीमा हैदर बाल-बाल बच गई। एक दिन पहले ही उसकी बेटी अस्पताल से डिस्चार्ज हुई थी। सीमा हैदर और बाकी सभी लोग घर में थे। तभी हमलावर घर में घुसा। लेकिन सचिन के अलावा उसके चाचा और परिवार के अन्य कई सदस्य घर में थे। उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया। धक्का-मुक्की, शोर-शराबा हुआ। पड़ोसी भी आ गए। सिंह ने इस बात की पुष्टि की कि सीमा तक आरोपी नहीं पहुंच सका और उसे किसी तरह की चोट नहीं आई है।

आरोपी को भेजा गया जेल, बदली अपनी बात

पुलिस ने पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर के घर में घुसने के आरोप में हिरासत में लिए युवक के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस ने रविवार को उसको कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। तेजस जानी ने पूछताछ में बताया कि वह ट्रेन में सफर करते हुए दिल्ली पहुंचा था। इसके बाद रबूपुरा पहुंचा। पुलिस ने आरोपी का सत्यापन कराया तो पता लगा कि उसका कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। उसकी मां की मृत्यु हो चुकी है। पिता मानसिक रूप से कमजोर है। पहले दिन पूछताछ में उसने दावा किया था कि सीमा हैदर ने उस पर काला जादू कर दिया है। अब उसने खुद को सचिन और सीमा का फैन बताया है। अब उसका कहना है कि वह सीमा और सचिन से मिलने के लिए आया था।

अगला लेखऐप पर पढ़ें