Hindi Newsएनसीआर न्यूज़Rekha Gupta reply to AAP Take care of your party, many people are ready to leave

अपनी पार्टी का ध्यान रखें, कई लोग खिसकने को तैयार हैं; AAP को रेखा गुप्ता का जवाब

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ने आज आम आदमी पार्टी हमला बोला है। रेखा गुप्ता ने कहा कि ‘आप’ ने दिल्ली का सर्वनाश कर दिया, जनता के अधिकारों को हनन किया और काम नहीं किया, वे एक दिन में हम पर उंगली उठा सकते हैं। उन्हें अपना और अपनी पार्टी का ध्यान रखें न जानें कितने लोग खिसकने को तैयार हैं।

Praveen Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली। एएनआईFri, 21 Feb 2025 11:22 AM
share Share
Follow Us on
अपनी पार्टी का ध्यान रखें, कई लोग खिसकने को तैयार हैं; AAP को रेखा गुप्ता का जवाब

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ने आज आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर करारा हमला बोला है। रेखा गुप्ता ने कहा कि ‘आप’ ने दिल्ली का सर्वनाश कर दिया, जनता के अधिकारों को हनन किया और काम नहीं किया, वे एक दिन में हम पर उंगली उठा सकते हैं। उन्हें अपना और अपनी पार्टी का ध्यान रखें न जानें कितने लोग खिसकने को तैयार हैं।

ये भी पढ़ें:दिल्ली की CM रेखा गुप्ता को कितनी मिलेगी सैलरी, कौन-कौन सी होंगी सुविधाएं फ्री

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, “15 साल कांग्रेस का राज रहा 13 साल ‘आप’ ने राज किया, वो अपना कार्यकाल देखें हमें 1 दिन में प्रश्न करने वाले ये कौन लोग हैं? जिन्होंने दिल्ली को बैकफुट कर दिया, जिन्होंने दिल्ली का सर्वनाश कर दिया, दिल्ली के जनता के अधिकारों को हनन किया, सिर्फ नारे दिए और कोई काम नहीं किया, वे एक दिन में हम पर उंगली उठाएंगे? हमने शपथ लेने के तुरंत बाद पहले दिन कैबिनेट मीटिंग की और हमने आयुष्मान भारत योजना को मंजूरी दी, जिसे ‘आप’ ने रोक रखा था। हमने पहले दिन दिल्ली के लोगों को 10 लाख रुपये का लाभ दिया। उन्हें हमसे सवाल करने का कोई अधिकार नहीं है। हम अब दिल्ली की चिंता करेंगे और पीएम मोदी के नेतृत्व में दिल्ली को उसका हक मिलेगा। उन्हें अपना और अपनी पार्टी का ध्यान रखें, उसमें बहुत टूट-फूट हो रही है, न जानें कितने लोग खिसकने को तैयार हैं। उन्हें चिंता है कि जब सदन में सीएजी की रिपोर्ट पेश होगी, तो बहुत से लोगों के रिकॉर्ड सामने आ जाएंगे।”

दिल्ली की सीएम ने आज फिर बुलाई कैबिनेट की बैठक

बता दें कि, दिल्ली की सीएम का पद संभालते ही रेखा गुप्ता ऐक्शन में आ गई हैं। उन्होंने आज दिल्ली में सड़कों और जलापूर्ति की स्थिति की समीक्षा के लिए कैबिनेट की बैठक बुलाई है। इसमें पीडब्ल्यूडी और दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के अधिकारियों को भी बुलाया गया है। शुक्रवार सुबह अपने घर के बाहर मीडिया से बात करते हुए रेखा गुप्ता ने कहा कि गुरुवार को कैबिनेट की पहली बैठक में आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना को मंजूरी दी गई और जल्द ही इसका लाभ वरिष्ठ नागरिकों सहित लोगों को मिलने लगेगा। सीएम ने कहा, "आज कैबिनेट पीडब्ल्यूडी और जल बोर्ड के अधिकारियों से मुलाकात करेगी और सभी कार्यों (विभागों से संबंधित) की समीक्षा करेगी। गड्ढों वाली सड़कों के मुद्दे को गंभीरता से लिया जाएगा।"

भाजपा ने शहर में सड़कों की खराब स्थिति, पीने के पानी की कमी, गंदे पानी की आपूर्ति, सीवर ओवरफ्लो और जाम नालियों के लिए पिछली आप सरकार को जिम्मेदार ठहराया और इन मुद्दों को लेकर चुनाव प्रचार किया।

सीएम और उनकी कैबिनेट ने गुरुवार दोपहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में रामलीला मैदान में आयोजित एक भव्य समारोह में शपथ ली थी।

अगला लेखऐप पर पढ़ें