दिल्ली में फिर बदला मौसम, कई इलाकों में बारिश; IMD ने बताया आगे क्या रहेगा हाल
- मौसम विभाग ने अगले एक हफ्ते का पूर्वानुमान व्यक्त किया है जिसमें अन्य दो दिन भी बारिश होने की आसार बताए गए हैं।

दिल्ली में आज यानी शुक्रवार को एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। कई इलाकों में बारिश हो रही है जिससे उमस से थोड़ी राहत मिली है। इसी के साथ मौसम विभाग ने अगले दो घंटों में दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश की आशंका जताई है। इसी के साथ बिजली चमकने और तूफान के भी आसार हैं। इससे पहले होली के मौके पर सुबह आसमान साफ रहा और न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक है।
मौसम विभाग ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है और सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 80 प्रतिशत दर्ज की गई। इसी के साथ अगले एक हफ्ते का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है जिसमें अन्य दो दिन भी बारिश होने की आसार बताए गए हैं।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बाद 15 और 16 मार्च को भी दिल्ली में बादल छाए रह सकते हैं और कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं 16 मार्च को अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की कमी आ सकती है। इस दिन न्यूनतम तापमान 17 और अधिकतम तापमान 31 डिग्री के आसपास रह सकता है।
आगे कैसा रहेगा मौसम
आईएमडी ने 17 मार्च को दिल्ली में हल्की धुंध रहने की संभावना जताई है। इसके अलावा न्यूनतम तापमान में भी दो डिग्री की कमी आ सकती है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 15 और अधिकतम तापमान 31 डिग्री रह सकता है। वहीं 18 मार्च को भी तापमान में कुछ खास बदलाव नहीं आएगा और मौसम भी साफ रहेगा। 18 मार्च को भी मौसम विभाग ने मौसम साफ रहने के आसार जताए हैं। इस दौरान न्यूनतम तापमान 16 और अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। इसके बाद 20 मार्च को एक बार फिर मौसम साफ रह सकता है और न्यूनतम तापमान 17 और अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।