Hindi Newsएनसीआर न्यूज़pitbull dog attack shelter home employee in noida hospitalised video went viral

10 मिनट तक नोंचता रहा पिटबुल, नोएडा में कर्मचारी का पैर चबाया; एक किलोमीटर दौड़कर बचाई जान

नोएडा सेक्टर-108 में किराये के घर में चल रहे डॉग शेल्टर में सोमवार सुबह पिटबुल प्रजाति के कुत्ते ने कर्मचारी पर हमला कर दिया। पिटबुल करीब 10 मिनट तक कर्मचारी को नोंचता रहा। शेल्टर में काम करने वाले अन्य कर्मचारियों ने पीड़ित को बचाया।

Sneha Baluni हिन्दुस्तान, नोएडाTue, 4 March 2025 09:47 AM
share Share
Follow Us on
10 मिनट तक नोंचता रहा पिटबुल, नोएडा में कर्मचारी का पैर चबाया; एक किलोमीटर दौड़कर बचाई जान

नोएडा सेक्टर-108 में किराये के घर में चल रहे डॉग शेल्टर में सोमवार सुबह पिटबुल प्रजाति के कुत्ते ने कर्मचारी पर हमला कर दिया। पिटबुल करीब 10 मिनट तक कर्मचारी को नोंचता रहा। शेल्टर में काम करने वाले अन्य कर्मचारियों ने पीड़ित को बचाया। युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों ने इसकी शिकायत पुलिस और प्राधिकरण के अधिकारियों से की है। सोशल मीडिया पर घटना के दो वीडियो वायरल हुए। वीडियो वायरल करने वाले का दावा है कि घटना सेक्टर-108 सी ब्लॉक स्थित डॉग शेल्टर की है।

शेल्टर में कुत्तों को प्रशिक्षित किया जाता है। साथ ही, उनका इलाज भी किया जाता है। हमला करने वाला पिटबुल भी कुछ दिन पहले ही शेल्टर होम में लाया गया था। जिस युवक पर पिटबुल ने हमला किया, वह डॉग शेल्टर का कर्मचारी विशाल है। पहले वीडियो में पिटबुल ने युवक को पकड़ने का प्रयास किया और टांग को अपने जबड़ों से पकड़ लिया। पीड़ित की टांग से खून बहने लगा। दूसरे वीडियो में युवक की टांग में पट्टी बांधकर उसे अस्पताल ले जाया जा रहा है। उसका इलाज अस्पताल में हो रहा है। वहीं, पिटबुल को जंजीर से बांध दिया गया है। बताया जा रहा कि दिल्ली में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपने कुत्ते को यहां छोड़ा था।

एक किलोमीटर तक दौड़ाया

आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष विनोद शर्मा ने बताया कि कुत्ते ने जब युवक की टांग को पकड़ा तो वहां अन्य कर्मचारियों और स्थानीय निवासियों ने शोर मचाया। उस पर पानी और डंडे फेंके। कुत्ते ने जैसे ही टांग छोड़ी तो वह भागकर सड़क से गुजर रही कचरे की गाड़ी पर लटक गया। कुत्ते ने सेक्टर के भीतर करीब एक किलोमीटर तक उसका पीछा किया। तब जाकर युवक की जान बची।

कई देशों में प्रतिबंधित

दुनिया के सबसे खूंखार कुत्तों में सबसे पहले नंबर पर पिटबुल है। पिटबुल सबसे घातक कुत्ते की एक नस्ल है। विशेषज्ञों का मनना है कि पिटबुल इंसान और जानवर पर अगर हमला कर दे तो उससे बचना मुश्किल हो जाता है। कई देशों में पिटबुल प्रजाति के कुत्ते को पालना प्रतिबंधित है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें