Hindi NewsNcr NewsNoida NewsYamuna Expressway Speed Limit Revised Light Vehicles Allowed 100 km h Heavy Vehicles 80 km h

यमुना एक्सप्रेसवे पर गति सीमा बढ़ी

ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर अब हल्के वाहन 100 किलोमीटर प्रति घंटे और भारी वाहन 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकेंगे। ठंड और कोहरे के कारण पहले गति सीमा को घटा दिया गया था, लेकिन अब...

Newswrap हिन्दुस्तान, नोएडाSun, 16 Feb 2025 06:18 PM
share Share
Follow Us on
यमुना एक्सप्रेसवे पर गति सीमा बढ़ी

ग्रेटर नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। यमुना एक्सप्रेसवे पर एक बार फिर वाहन फर्राटा भर सकेंगे। ठंड और घने कोहरे के चलते लागू कम गति सीमा में फेरबदल हो गया है। अब हल्के वाहन 100 किलोमीटर प्रति घंटे और भारी वाहन 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकेंगे। यमुना एक्सप्रेसवे के वरिष्ठ प्रबंधक जेके शर्मा ने बताया कि सर्दियों में कोहरे के कारण सड़कों पर दृश्यता कम होने के चलते प्रबंधन ने 15 दिसंबर को हल्के वाहनों की गति सीमा 75 और भारी वाहन की गति सीमा 60 किलोमीटर प्रतिघंटे कर दी थी। रविवार से पुरानी गति सीमा लागू कर दी गई। बताया गया कि अब 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक कोई चालान नहीं होगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें