Two Marijuana Traffickers Arrested in Greater Noida with 3 KG of Drugs गांजा बेचने वाले दो तस्कर गिरफ्तार , Noida Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsNoida NewsTwo Marijuana Traffickers Arrested in Greater Noida with 3 KG of Drugs

गांजा बेचने वाले दो तस्कर गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा में सूरजपुर और सेक्टर-142 पुलिस ने दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया। राकेश और अजय कुमार नाम के तस्करों के पास से कुल तीन किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। राकेश छात्रों को और अजय ऑटो चालकों को...

Newswrap हिन्दुस्तान, नोएडाTue, 1 April 2025 05:39 PM
share Share
Follow Us on
गांजा बेचने वाले दो तस्कर गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। सूरजपुर और सेक्टर-142 पुलिस ने दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके पास से करीब तीन किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पकड़े गए तस्कर छात्रों और ऑटो चालकों को गांजा बेचते थे। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। सूरजपुर पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपी की पहचान राकेश निवासी आरा बिहार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गश्त के दौरान साईं मंदिर के समीप से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 650 ग्राम गांजा बरामद किया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह यहां पढ़ने वाले छात्रों को गांजा सप्लाई करता था। सेक्टर-142 पुलिस ने संभल के रहने वाले अजय कुमार को गिरफ्तार किया। उसके पास से दो किलो 380 ग्राम गांजा बरामद हुआ। वह ऑटो चालकों और मजदूरों को गांजा बेचता था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।