Thetis Academy Wins District Swimming Championship with 331 Points जिला तैराकी में थेटिस ओवरऑल चैंपियन बनी, Noida Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsNoida NewsThetis Academy Wins District Swimming Championship with 331 Points

जिला तैराकी में थेटिस ओवरऑल चैंपियन बनी

नोएडा में आयोजित जिला तैराकी चैंपियनशिप में थेटिस एकेडमी ने 331 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर ज्ञानश्री एकेडमी रही, जिसने 171 अंक बटोरे। प्रतियोगिता में कुल चार एकेडमियों ने भाग...

Newswrap हिन्दुस्तान, नोएडाSun, 25 May 2025 07:27 PM
share Share
Follow Us on
जिला तैराकी में थेटिस ओवरऑल चैंपियन बनी

एकेडमी के तैराकों ने 331 अंक बटोरे दूसरे स्थान पर ज्ञानश्री एकेडमी रही नोएडा, प्रमुख संवाददाता। जिला तैराकी चैंपियनशिप में थेटिस एकेडमी ओवरऑल चैंपियन बनी। एकेडमी के तैराकों ने 331 अंक बटोरकर पहला स्थान हासिल किया। दूसरा स्थान ज्ञानश्री एकेडमी को मिला। प्रतियोगिता रविवार को सेक्टर-127 स्थित ज्ञानश्री स्कूल में समाप्त हुई। थेटिस एकेडमी ने तीन दिनों की स्पर्धाओं में प्रदर्शन के बाद 331 अंक बटोकर पहला स्थान हासिल किया। वहीं दूसरे स्थान पर रहने वाली ज्ञानश्री एकेडमी को 171 अंक मिले। 156 अंक लेकर जय स्पोर्ट्स एकेडमी तीसरे स्थान पर रही। ओपन वर्ग में आरव जैन 25 अंक बटोरकर अव्वल रहे।

ग्रुप वन में शौर्य बलूनी ने 25 अंक लेकर पहला स्थान प्राप्त किया। ग्रुप टू में देव भारद्वाज पहले स्थान पर रहे। लड़कियों के ओपन वर्ग में इशिता सिंह ने बाजी मारी। ग्रुप वन में श्याला ने सबसे अधिक अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। ग्रुप टू में सानवी बाहरी अव्वल रहीं। ग्रुप फोर में आरोही राय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान कब्जाया। लड़कों के ग्रुप फाइव में आयु त्यागी ने बाजी मारी। लड़कियों में श्रेषा अग्रवाल अव्वल रही। लड़कों के ग्रुप थ्री में अमेर सोगानी ने पहला स्थान हासिल किया। लड़कियों में त्वेशा मल्होत्रा ने ओवरऑल चैंपियन बनी। पहले स्थान पर रहने वाले सभी खिलाड़ियों का चयन प्रदेश तैराकी प्रतियोगिता के लिए कर लिया गया है। दूसरे स्थान वाले तैराक भी प्रदेश तैराकी में भाग लेंगे। सभी विजेताओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के समापन पर जिला तैराकी संघ के सचिव सुरेश देशवाल ने सभी खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए बधाई दी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।