नोएडा डिपो में इस हफ्ते एआरएम की नियुक्ति संभव
नोएडा के मोरना स्थित डिपो में इस हफ्ते एआरएम की नियुक्ति संभव है। एआरएम की नियुक्ति के बाद नए रूट पर बस चलाने और डिपो में क्योस्क की टेंडर प्रक्रिया पर काम होगा। यह पद नरेश पाल सिंह के निधन के बाद से...
Newswrap हिन्दुस्तान, नोएडाTue, 10 Sep 2024 01:31 PM
Share
नोएडा। मोरना स्थित नोएडा डिपो में इस हफ्ते एआरएम की नियुक्ति संभव है। एआरएम की नियुक्ति के बाद नए रूट पर बस चलाने, डिपो में क्योस्क की टेंडर प्रक्रिया समेत अन्य प्रक्रियाओं पर काम होगा। वर्तमान समय में एआरएम फाइनेंस नोएडा डिपो के कामकाज को देख रहे हैं। यह पद नरेश पाल सिंह के निधन के बाद से ही खाली है। गौतमबुद्ध नगर के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार ने कहा कि इस हफ्ते एआरएम के पद पर नियुक्ति हो सकती है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।