Hindi NewsNcr NewsNoida NewsNigerian Woman Held Hostage and Assaulted in Greater Noida Police Investigation Underway

नाइजीरियाई महिला को बंधक बनाकर फिरौती मांगने का आरोप

ग्रेटर नोएडा में एक नाइजीरियाई महिला को बंधक बनाकर मारपीट करने और फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। आरोपी ने खुद को अफ्रीकी लोगों का अध्यक्ष बताकर महिला को अगवा किया और सात लाख रुपये की फिरौती...

Newswrap हिन्दुस्तान, नोएडाSun, 6 April 2025 08:08 PM
share Share
Follow Us on
नाइजीरियाई महिला को बंधक बनाकर फिरौती मांगने का आरोप

ग्रेटर नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। नाइजीरियाई महिला को बंधक बनाकर मारपीट करने और फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला को अफ्रीकी लोगों का अध्यक्ष बताने वाले नाइजीरियन व्यक्ति ने ही प्रताड़ित किया। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-22 डी स्थित सुपरटेक गोल्फ कंट्री निवासी चुक्वुएमेका जोशुआ ओन्येकवेलु ने बताया कि वह नाइजीरिया की रहने वाली हैं। आरोप है कि नाइजीरियन मूल का एक व्यक्ति, जो खुद को ग्रेटर नोएडा में अफ्रीकी लोगों का अध्यक्ष बताता है, लेकिन उसके पास कोई आधिकारिक दर्जा या राजनयिक अधिकार नहीं है। आरोप है कि 23 मार्च को आरोपी और उसके सहयोगियों ने महिला को अगवा कर लिया और सेक्टर गामा-1 स्थित कार्यालय पर ले जाकर बंदी बना लिया। उन्हें जंजीरों में बांधा गया और जान से मारने की धमकी दी गई। साथ ही, सात लाख रुपये की फिरौती मांगी। रुपये देने से मना करने पर आपराधिक मामलों में फंसाने की धमकी दी। आरोप लगाया कि उक्त व्यक्ति ग्रेटर नोएडा में एक अवैध टास्क फोर्स चलाता है, जिसमें ऐसे लोग शामिल हैं, जो बिना वैध वीजा के भारत में रह रहे हैं। ये लोग अवैध गतिविधियों में लिप्त हैं, जैसे जबरन बेदखली, वसूली और मानवाधिकारों का उल्लंघन आदि। बताया कि वह पिछले आठ वर्षों से झूठी पहचान के साथ काम कर रहा है और खुद को नाइजीरियन एम्बेसी का प्रतिनिधि और यूएन पीस एम्बेसडर बताता है, जबकि नाइजीरियाई हाई कमीशन ने इसकी पुष्टि की है कि उसके पास कोई अधिकार नहीं है। उसका वीजा खत्म हो चुका है। फिर भी वह भारत में अवैध रूप से रह रहा है। उसके खिलाफ ग्रेटर नोएडा के एक क्लब में अवैध शराब बेचने का मामला भी चल रहा है। पूर्व में भी उसके खिलाफ कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। हालांकि, मामले में रबुपूरा थानाध्यक्ष का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा है। महिला द्वारा लगाए गए आरोप की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें