Notification Icon
Hindi Newsएनसीआर न्यूज़नोएडाMissing Person in Noida Wife Files Kidnapping Case Against Acquaintance

पति के अपहरण का केस दर्ज कराया

नोएडा के सेक्टर-17 स्थित जेजे कॉलोनी से रंजीत गुप्ता दो जुलाई से लापता हैं। उनकी पत्नी संगीता देवी ने गुमशुदगी और फिर अपहरण का मामला दर्ज कराया है। जांच में पता चला कि सुभाष मंडल, जो झारखंड का रहने...

Newswrap हिन्दुस्तान, नोएडाThu, 19 Sep 2024 01:45 PM
share Share

नोएडा। सेक्टर-17 स्थित जेजे कॉलोनी से एक व्यक्ति दो जुलाई से लापता है। उसकी पत्नी ने पहले गुमशुदगी दर्ज कराई और अब अपहरण की आशंका जताते हुए फेज-1 थाने में एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कराया है। संगीता देवी का कहना है कि दो जुलाई को उनके पति रंजीत गुप्ता घर से लापता हो गए थे। उन्होंने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जानकारी करने में पता चला कि कॉलोनी में झारखंड का रहने वाला सुभाष मंडल उनके पति को उस दिन घर से बुलाकर ले गया था। डीएनडी के पास दोनों साथ जाते दिखाई दिए थे। उसने ही उनके पति को लापता किया है। पीड़िता ने पति की हत्या करने की आशंका जताते हुए फिर से शिकायत दर्ज कराई है। एडीसीपी मनीष कुमार मिश्र का कहना है कि लापता व्यक्ति और आरोपी सुभाष मंडल एक-दूसरे से परिचित हैं। दोनों को अक्सर साथ देखा जाता था। वर्तमान में आरोपी झारखंड में हैं। मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक टीम झारखंड के लिए रवाना की जाएगी ताकि आरोपी को पकड़कर सच पता किया जा सके। जल्द ही लापता व्यक्ति को बरामद कर लिया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें