Hindi NewsNcr NewsNoida NewsHR Manager Attacked by Car Riders with Sharp Weapons in Rabupura

कंपनी के एचआर मैनेजर पर जानलेवा हमला

रबूपुरा में कार सवारों ने मोबाइल कंपनी के एचआर मैनेजर कमल कांत पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला किया। हमले में गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें ग्रेनो के अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, नोएडाFri, 28 Feb 2025 08:51 PM
share Share
Follow Us on
कंपनी के एचआर मैनेजर पर जानलेवा हमला

रबूपुरा, संवाददाता। कार सवारों ने मोबाइल कंपनी के एचआर मैनेजर पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने पीड़ित की कार में भी जमकर तोड़फोड़ की और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। हमले में गंभीर रूप से घायल मैनेजर को ग्रेनो के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक ग्रेटर नोएडा की आनंद आश्रय सोसाइटी निवासी कमल कांत यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के सेक्टर-24 स्थित मोबाइल फोन कंपनी वीवो में एचआर मैनेजर हैं। सोमवार शाम को करीब 6:30 बजे कमल कांत अपने साथी कर्मचारी नवीन के साथ कंपनी से ड्यूटी खत्म कर कार में सवार होकर अपने घर के लिए निकले थे। रास्ते में अन्य कार सवार तीन लोगों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया। वह कुछ समझ पाते इससे पहले ही आरोपियों ने कमल कांत की कार में तोड़फोड़ शुरू कर दी और धारदार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। लोगों को आता देकर आरोपी भाग गए। हमले में सिर व अन्य जगह चोट लगने से कमल कांत गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने उन्हें ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपी किशन भाटी, जितेंद्र भाटी और आकाश के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी कंपनी के पूर्व कर्मचारी बताए जा रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें