कॉलेज में हैकाथॉन का आयोजन
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित लॉयड इंजीनियरिंग कॉलेज में शुक्रवार को हैकइंडिया 2025 का

ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित लॉयड इंजीनियरिंग कॉलेज में शुक्रवार को हैकइंडिया 2025 का शुभारंभ हुआ। यह हैकाथॉन शुक्रवार को सुबह 11:30 बजे प्रारंभ हुआ और 10 मई को सुबह 11:30 बजे तक लगातार चलेगा। इस एक दिवसीय आयोजन में नवाचार, समस्या समाधान और रचनात्मक कोडिंग पर छात्र काम करेंगे। लॉयड समूह की अध्यक्ष मनोहर थायरानी ने कहा कि यह कृत्रिम बुद्धिमत्ता का युग है। भविष्य के निर्माण के लिए इसका प्रयोग जरूरी है। हैकाथॉन में 3500 से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया, जिसमें से दो ऑनलाइन चयन चरणों के बाद 84 सर्वश्रेष्ठ टीमों के 301 प्रतिभागियों को अंतिम भौतिक राउंड के लिए चुना गया।
ये प्रतिभागी देश के 10 राज्यों और 50 से अधिक संस्थानों से आए हैं। इस प्रतियोगिता में 1,50,000 अमेरिकी डॉलर की पुरस्कार राशि घोषित की गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।