Greater Noida Hosts Educators Honor Ceremony Recognizing 400 Scholars दिल्ली एनसीआर के चार सौ से अधिक शिक्षाविदों को सम्मानित किया गया , Noida Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsNoida NewsGreater Noida Hosts Educators Honor Ceremony Recognizing 400 Scholars

दिल्ली एनसीआर के चार सौ से अधिक शिक्षाविदों को सम्मानित किया गया

देश के विकास में शिक्षाविदों का अतुलनीय योगदान- डॉ़ अरविंद राजभर ग्रेटर

Newswrap हिन्दुस्तान, नोएडाSun, 15 June 2025 05:26 PM
share Share
Follow Us on
दिल्ली एनसीआर के चार सौ से अधिक शिक्षाविदों को सम्मानित किया गया

ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। नॉलेज पार्क स्थित जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा शनिवार को शिक्षाविद् सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के पूर्व राज्यमंत्री डॉ़ अरविंद राजभर व जिले के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त डॉ़ राजीव नारायण मिश्रा रहे। इस दौरान ग्रेटर नोएडा, नोएडा, दिल्ली एवं गाजियाबाद के चार सौ से अधिक शिक्षाविदों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए डॉ़ अरविंद राजभर ने कहा कि शिक्षाविदों के प्रयासों के बिना समाज का विकास अधूरा है। उनका सम्मान करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि शिक्षा में सुधार के लिए हम सबको साथ मिलकर और ज्यादा से ज्यादा प्रयास करने की जरूरत है।

वहीं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त डॉ़ राजीव नारायण मिश्रा ने कहा कि शिक्षाविद समाज की नींव होते हैं। उनका योगदान देश के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस प्रकार के आयोजनों से शिक्षाविदों को सम्मान मिलता है और नई पीढ़ी को बेहतर शिक्षा देने की प्रेरणा मिलती है। इस मौके पर भाजयुमो पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष सुखविंदर सोम, संस्थान के चेयरमैन डॉ़ राजेश कुमार गुप्ता, सीईओ स्वदेश कुमार सिंह, निदेशक डॉ़ भूपेंद सोम, जिला पंचायत सदस्य देवा भाटी आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।