Hindi NewsNcr NewsNoida NewsGrand Ram Navami Procession Held in Greater Noida with 7000 Devotees

रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा निकाली

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में श्री रामलीला सेवा ट्रस्ट ने रामनवमी के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली। इस यात्रा में लगभग 7000 राम भक्त शामिल हुए। ट्रस्ट ने 'सनातनियों साथ चलो चार कदम' का नारा दिया। शोभायात्रा...

Newswrap हिन्दुस्तान, नोएडाSun, 6 April 2025 07:07 PM
share Share
Follow Us on
रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा निकाली

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में श्री रामलीला सेवा ट्रस्ट ने रविवार को रामनवमी के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली। गौर सिटी 1 और 2 की लगभग 25 सोसाइटी के द्वारों पर होते हुए करीब 5 किलोमीटर की इस यात्रा में लगभग सात हजार राम भक्त शामिल हुए। ट्रस्ट ने इस बार निवासियों को 'सनातनियों साथ चलो चार कदम' का नारा दिया। रामभक्तों ने श्री राम दरबार, शिव-पार्वती, मां दुर्गा और गणेश भगवान की झांकियों का स्वागत किया। प्रत्येक सोसाइटी के द्वार पर पुष्पवर्षा की गई। झांकियों की आरती उतारी गई। जगह-जगह पर शोभायात्रा के स्वागत में जलपान आदि की व्यवस्था की गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें