Hindi Newsएनसीआर न्यूज़नोएडाGautam Buddha Nagar Police Transfers Anil Yadav Reassigned Amid 17 IPS Officer Changes

लखन सिंह यादव पुलिस उपायुक्त बने

नोएडा में, शासन ने पुलिस उपायुक्त (यातायात) अनिल यादव का तबादला किया है। अपर पुलिस उपायुक्त साद मियां खान को नया उपायुक्त बनाया गया है। अनिल यादव को लखनऊ भेजा गया है, जबकि कानपुर से लखन सिंह यादव को...

Newswrap हिन्दुस्तान, नोएडाWed, 11 Sep 2024 01:23 PM
share Share

नोएडा। शासन ने कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर में तैनात पुलिस उपायुक्त (यातायात) अनिल यादव का तबादला कर दिया है। वहीं, अपर पुलिस उपायुक्त साद मियां खान को उपायुक्त बना दिया है। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अनिल यादव को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में उपायुक्त के पद पर भेजा गया है। कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में तैनात अपर पुलिस उपायुक्त लखन सिंह यादव को पुलिस उपायुक्त के पद पर गौतमबुद्ध नगर भेजा गया है। शासन ने प्रदेश में 17 आईपीएस अफसरों का तबादला किया है। जारी आदेश में कहा गया है कि सभी अधिकारी तत्काल प्रभाव से अपना पदभार ग्रहण कर लें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें