Exhibition Celebrates 300 Years of Rani Ahilyabai Holkar s Legacy in Noida रानी अहिल्याबाई के जीवन पर प्रदर्शनी लगी, Noida Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsNoida NewsExhibition Celebrates 300 Years of Rani Ahilyabai Holkar s Legacy in Noida

रानी अहिल्याबाई के जीवन पर प्रदर्शनी लगी

नोएडा में रानी अहिल्याबाई होल्कर की जीवन यात्रा पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। विधायक पंकज ने इसका उद्घाटन किया और कहा कि अहिल्याबाई ने नारी शक्ति का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने 30...

Newswrap हिन्दुस्तान, नोएडाSun, 25 May 2025 06:47 PM
share Share
Follow Us on
रानी अहिल्याबाई के जीवन पर प्रदर्शनी लगी

नोएडा। रानी अहिल्याबाई होल्कर के जन्म त्रिशताब्दी वर्ष के मौके पर उनकी जीवन यात्रा से जुड़ी प्रदर्शनी लगाई गई। सेक्टर-116 स्थित पार्टी कार्यालय में प्रदर्शनी का उदघाटन विधायक पंकज ने किया। उन्होंने कहा कि पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर ने शस्त्र और शास्त्र दोनों में दक्षता प्राप्त कर नारी शक्ति का ऐसा उदाहरण प्रस्तुत किया जो युगों-युगों तक प्रासंगिक रहेगा। उन्होंने 30 वर्षों तक सुशासन चलाकर छत्रपति शिवाजी महाराज के हिंदवी स्वराज्य की भावना को आगे बढ़ाया। इस मौके पर नोएडा भाजपा अध्यक्ष महेश चौहान, प्रदेश महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष विमला बाथम, सुषमा सिंह, राकेश शर्मा, विनोद शर्मा, संजय बाली आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।