Divya Jyoti Jagriti Sansthan Organizes Shrimad Bhagwat Katha in Greater Noida श्रीमद् भागवत कथा से पूर्व भूमि पूजन किया गया , Noida Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsNoida NewsDivya Jyoti Jagriti Sansthan Organizes Shrimad Bhagwat Katha in Greater Noida

श्रीमद् भागवत कथा से पूर्व भूमि पूजन किया गया

ग्रेटर नोएडा में दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा 13 से 19 अप्रैल तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। भूमि पूजन शुक्रवार को किया गया। इस अवसर पर सौरभ अग्रवाल ने बताया कि कथा से जुड़ी...

Newswrap हिन्दुस्तान, नोएडाFri, 4 April 2025 05:38 PM
share Share
Follow Us on
श्रीमद् भागवत कथा से पूर्व भूमि पूजन किया गया

ग्रेटर नोएडा। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा 13 से 19 अप्रैल तक सेक्टर पाई ऐच्छर स्थित रामलीला मैदान में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। इस उपलक्ष्य में शुक्रवार को कथा स्थल पर पूरे विधि विधान के साथ भूमि पूजन किया गया। आयोजन समिति के सदस्य सौरभ अग्रवाल ने बताया कि भूमि पूजन के साथ श्रीमद् भागवत कथा से जुड़ी तैयारी शुरू कर दी है। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ, श्रीराम कथामृत, श्रीकृष्ण कथा, गौ कथा, भगवान शिव कथा, हरि कथा व अन्य आध्यात्मिक कार्यक्रमों के माध्यम से समाज को पिछले कई दशकों से जागरूक करता आ रहा है। इस मौके पर पारुल अग्रवाल, अनिल राणा, देवेंद्र नागर, रवि जिंदल, चैनपाल प्रधान, शेखर, आनंद भाटी आदि उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।