Notification Icon
Hindi Newsएनसीआर न्यूज़नोएडाDemand for Bus Service from Greater Noida West to Dadri by Arya Samaj

नोएडा से ग्रेनो वेस्ट होते हुए दादरी तक बस सेवा की मांग

ग्रेटर नोएडा में दादरी आर्य प्रतिनिधि सभा ने ग्रेनो वेस्ट के निवासियों के लिए दादरी तक बस सेवा शुरू करने की मांग की है। जिला उपाध्यक्ष डॉ आनंद आर्य ने बताया कि ग्रेनो वेस्ट दादरी तहसील के अंतर्गत आता...

Newswrap हिन्दुस्तान, नोएडाFri, 6 Sep 2024 11:25 AM
share Share

ग्रेटर नोएडा। दादरी आर्य प्रतिनिधि सभा ने ग्रेनो वेस्ट के लोगों की सुविधा के लिए परिवहन विभाग से बस सेवा संचालित कराने की मांग की है। इसमें नोएडा से वाया ग्रेनो वेस्ट होते हुए दादरी तक बस चलाने की मांग की गई है। आर्य प्रतिनिधि सभा के जिला उपाध्यक्ष डॉ आनंद आर्य ने बताया कि ग्रेनो वेस्ट राजस्व के लिहाज से दादरी तहसील के आधीन आता है, लेकिन यहां से दादरी के लिए कोई सीधी बस सेवा न होने के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। इसमें ग्रेनो वेस्ट के निवासियों का समय और धन भी अधिक खर्च होता है। परिवहन विभाग से उनकी मांग है कि ग्रेनो वेस्ट के निवासियों के लिए दादरी तक बस सेवा शुरू की जाए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें