खेल : ‘द्रविड़ सर जैसे इंसान का साथ मिलना सौभाग्य की बात
‘द्रविड़ सर जैसे इंसान का साथ मिलना सौभाग्य की बात मुंबई। भारत के पूर्व

‘द्रविड़ सर जैसे इंसान का साथ मिलना सौभाग्य की बात मुंबई। भारत के पूर्व मुख्य कोच और राजस्थान रॉयल्स के मेंटर (मार्गदर्शक) राहुल द्रविड़ की देखरेख में खेलने वाले युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने कहा कि इस युग में उनके जैसा सहानुभूति के साथ देखभाल करने वाला इंसान का साथ मिलना सौभाग्य की बात है। अपने करियर पर द्रविड़ के प्रभाव के बारे में जायसवाल ने ‘जियोहॉटस्टार से कहा, वह एक बेहतरीन इंसान हैं। इस युग में राहुल द्रविड़ सर जैसे खिलाड़ी का होना सौभाग्य की बात है। मुझे लगता है कि वह एक बेहतरीन ‘लीडर है। वह हमेशा सभी का ख्याल रखने वाले इंसान है। वह खिलाड़ियों में आत्मविश्वास भरते हैं, उन्हें भरोसा दिलाते हैं कि वे सही जगह पर हैं। वह सही मार्गदर्शन प्रदान करते हैं, जो व्यक्तिगत करियर और पूरी टीम दोनों के लिए महत्वपूर्ण है। उनके करीब रहना सीखने का अवसर है। यह सीख न केवल क्रिकेट के बारे में, बल्कि मैदान के बाहर उनके व्यवहार के बारे में भी है। उन्होंने वर्षों से इतनी शालीनता और संयम दिखाया है। उनसे सीखने के लिए बहुत कुछ है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।